{"_id":"580e635c4f1c1b3924bc29ce","slug":"burned-body-in-bitode-panic","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत में बिटौड़े में जला दिया शव, नहीं हुई शिनाख्त, गांव में दहशत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बागपत में बिटौड़े में जला दिया शव, नहीं हुई शिनाख्त, गांव में दहशत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Tue, 25 Oct 2016 07:46 PM IST
विज्ञापन
उपलों पर जलता शव
- फोटो : कुलदीप निषाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर कोतवाली क्षेत्र के नया गांव हमीदाबाद में सोमवार की रात बिटौड़े में शव जलाने की घटना से दहशत फैल गई। सूचना पर आला पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। रात तक बिटौड़े की आग को बुझाने का प्रयास जारी था।
नया गांव हमीदाबाद निवासी एक व्यक्ति ने सोमवार की रात करीब 11 बजे पुलिस को सूचना दी कि क्षेत्र में एक बिटौड़े में एक व्यक्ति का शव जला दिया गया है। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी मुकेश कुमार तुरंत मय फोर्स मौके पर पहुंचे।
कोतवाली प्रभारी के मुताबिक मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ थी। एक बिटौड़ा धू-धू कर जल रहा था। उसमें अंदर करीब 40 वर्ष के एक व्यक्ति का शव जल रहा था। सूचना तुरंत आला अफसरों को देने के साथ ही अग्निशमन दल को दी गई। रात तक बिटौड़े की आग को बुझाने का प्रयास जारी था।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी का कहना था कि जानकारी की जा रही है कि शव किसका था और यहां कैसे आया? किसने इस वारदात को अंजाम दिया। उधर, घटना को लेकर गांव में दहशत का माहौल दिखाई दिया। पुलिस ने ग्रामीणों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाना शुरू कर दिया था।