{"_id":"583c87864f1c1b9345de59f6","slug":"baghpat-district-police-alert","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत जनपद में भी पुलिस अलर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बागपत जनपद में भी पुलिस अलर्ट
अमर उजाला / ब्यूरो/ बागपत
Updated Tue, 29 Nov 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
बागपत में निवाड़ा पुल पर वाहनों की जांच करते पुलिसकर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। पंजाब की नाभा जेल से भागे छह आतंकियों में से शामली में एक आतंकी पलविंदर के पकड़े जाने की घटना से सभी को हैरान कर दिया है,लेकिन यह पहला मौका नहीं है। जब पश्चिमी उत्तर प्रदेश के इस इलाके में आतंकी नेटवर्क सामने आया हो।
बागपत में भी आतंकी संगठनों की सक्रियता कई बार सामने आ चुकी है। संसद भवन पर हमले से लेकर वाराणसी के सीरियल ब्लास्ट तक के तार यहां से जुड़े रहे हैं। इस बीच कई ऐसे रहस्य भी सामने आए जिनसे तमाम कोशिशों के बाद भी आज तक परदा उठ नहीं पाया है। वहीं जनपद में भी पुलिस अलर्ट हुई, जगह-जगह चेकिंग अभियान चल रहा है। कई संदिग्धों को पकड़कर पूछताछ की।
ऐसा ही एक राज है 2001 में बड़ौत में पढ़ने वाले पांच कश्मीरी छात्रों का अचानक लापता हो जाना। उनके परिजनों ने पुलिस से शिकायत की थी कि वे अपने घर नहीं लौटे। इसके बाद उनकी काफी तलाश की गई, लेकिन अभी तक उनका पता नहीं चला। खुफिया तंत्र की फाइलों में आज भी यह राज एक पहेली ही तरह कैद है। इसके बाद संसद भवन पर हमला हुआ तो दिल्ली में पकड़े गए आतंकियों ने एक नाम बिलाल का लिया था।
विज्ञापन
खुफिया पुलिस के सूत्रों के मुताबिक बताया गया कि बिलाल बड़ौत में रहा। बड़ौत में एसटीएफ ने कई बाद दबिश दी, लेकिन बिलाल नहीं मिला। पिछले दो-तीन सालों में कई बार खुफिया पुलिस को जानकार मिली कि बागपत के कुछ लोग रातोंरात अमीर हो गए हैं, लेकिन इसकी जांच पड़ताल ठीक से नहीं हो पाई। आतंकी पलविंदर के शामली में पकड़े जाने के बाद बागपत पुलिस टेंशन में आ गई। पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाकर उनको तलाश किया। एसपी अजय शंकर राय का कहना है कि जनपद में चेकिंग अभियान चल रहा है। कई संदिग्धों को पकड़कर पूछताछ की। लेकिन आतंकियों को पकड़ने में सफलता नहीं मिली।
भागे आतंकियों की पुलिस ने की तलाश :
बागपत। नाभा जेल से रविवार को ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए खालिस्तान लिबरेशन फोर्स के प्रमुख हलमिंदर सिंह उर्फ मिंटू समेत छह आतंकियों को छुड़ाया था। इससे जनपद में अलर्ट जारी हो गया था। शामली के कैराना पुलिस ने जेल से भागे आतंकी पलविंदर को गिरफ्तार कर लिया था। पड़ोसी जनपद में आतंकी के पकड़े जाने के बाद पुलिस अफसर टेंशन में आ गए। उन्होंने रविवार को चेकिंग अभियान चलाया। सीओ (क्राइम) श्वेताभ पांडेय ने कहा जेल से भागे आतंकियों की गिरफ्तारी के लिए जनपद में चेकिंग अभियान चलाया गया है।