{"_id":"592f1b0f4f1c1bac0dbdb72c","slug":"attack-on-hindu-yova-vahini-worker","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदू युवा वाहिनी कार्यकर्ता पर हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हिंदू युवा वाहिनी कार्यकर्ता पर हमला
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
Updated Thu, 01 Jun 2017 01:09 AM IST
विज्ञापन
बुधवार को शाम के समय बड़का गांव में पैसे खुलवाने पहुंचे हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता पर दो लोगों ने सरियों से हमला किया औरछह हजार रुपये भी लूटकर ले गए। वहीं बावली गांव में घर में घुसकर कुटंबी लोगों ने हमलाकर महिला को घायल कर दिया। दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया।
महिला को जिला अस्पताल रेफर किया। घायल नितिन पुत्र गजें सिंह बड़का गांव का रहने वाला है। वह हिंदू युवा वाहिनी का कार्यकर्ता है। वह बुधवार की शाम गांव में एक दुकान पर दो हजार रुपये खुलवाने गया था। तभी रास्ते में दो युवक मिले जो सरिया लिए थे। उन्होंने घेरकर सरियों से हमलाकर घायल कर दिया। हमलावर छह हजार रुपये की नगदी लूट कर ले गए और मोबाइल तोड़ गए। जाते जाते जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
घायल नितिन हिंदू युवा वाहिनी कार्यकर्ताओं के साथ कोतवाली पहुंचे और दो को नामजद कर कोतवाली में तहरीर दी और कार्यकर्ताओं ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर नारेबाजी भी की। बाद में पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। दूसरी ओर बावली गांव में बाला पत्नी बिजेंद्र घर में अकेली थी।
विज्ञापन
उसका अपने देवर और भतीजों से विवाद चल रहा है। चार युवक उसके घर में घुसे और धारदार हथियारों से हमलाकर महिला को अधमरा कर दिया। घायल महिला को लेकर परिजन कोतवाली पहुंचे और हमलावरों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर महिला को सीएचसी बड़ौत में भर्ती कराया। महिला को जिला अस्पताल रेफर किया गया।