फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   गूंगाखेड़ी में विवाहिता की पीट-पीट कर हत्या

गूंगाखेड़ी में विवाहिता की पीट-पीट कर हत्या

Sat, 02 Mar 2019 12:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
गूंगाखेड़ी में विवाहिता की पीट-पीट कर हत्या
गूंगाखेड़ी मेें विवाहिता की पीट-पीटकर हत्या
विज्ञापन

रमाला/बड़ौत। गूंगाखेड़ी गांव में बृहस्पतिवार की रात ससुराल वालों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की पीट-पीट कर हत्या कर दी। शुक्रवार की सुबह गुपचुप तरीके से अंतिम संस्कार की तैयारी करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतका के पिता ने पति समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी पति, सास व ससुर को हिरासत मेें ले लिया।
बिनौली क्षेत्र के बिजवाड़ा गांव निवासी कृष्णपाल ने बताया कि उसने बेटी शिवानी (21) की शादी 14 दिसंबर 2017 को रमाला थाना क्षेत्र के गूंगाखेड़ी गांव के रहने वाले राहुल पुत्र अजय से की थी। शादी के बाद से ससुराल वाले दहेज को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे। अब ससुराल वाले दहेज में एक लाख रुपये व बाइक की मांग कर रहे थे। उन्होंने दहेज देने से इंकार कर दिया। बृहस्पतिवार की रात दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने शिवानी की पीट-पीट की हत्या कर दी। आरोप है कि उसके हाथ की नस तक काट दी। महिला बचाने की गुहार लगाती रही, लेकिन किसी ने नहीं बचाया। हत्या करने के बाद आरोपियों ने खून से सने कपड़े को बदलकर जला दिया। शुक्रवार की सुबह ससुराल वाले गुपचुप तरीके से शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी करने लगे। सुबह चार बजे इसकी भनक ग्रामीणों को लगी तो उन्होंने पुलिस व मृतका के परिजनों को सूचना दी। सूचना पर रमाला थाना पुलिस और मायके वाले पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पिता कृष्णपाल ने पति राहुल, ससुर अजय, सास, रोशनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी पति, सास व ससुर को हिरासत में ले लिया। एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि विवाहिता की हत्या में पति समेत तीन आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

--------------------
जान बचाने के लिए चिल्लाती रही शिवानी
रमाला। शिवानी के चाचा यशपाल ने बताया कि गूंगाखेड़ी में उनकी बेटी की हत्या बड़ी बेरहमी से की गई। बृहस्पतिवार की रात आरोपियों ने मकान के ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में तेज आवाज में म्यूजिक सिस्टम बजाकर शिवानी की पिटाई शुरू कर दी। वह चीखती रही, लेकिन पड़ोसियों को उसकी आवाज तक सुनाई नहीं दी। नुकीली वस्तु से उसके हाथ में घाव बना दिए। ब्लेड से हाथ की नस काट दी। वह जान बचाकर घर से बाहर भाग निकली। पड़ोसियों से जान बचाने की गुहार लगाई, लेकिन किसी ने नहीं सुना। आरोपी गली से उसे घसीट कर अंदर मकान मेें ले गए, जिसके बाद उसकी पीट-पीट कर हत्या कर दी। पूरे घर में दीवारों पर जगह-जगह खून से धब्बे लगे है। पूरी रात शव घर में रखा। उसके खून से सने कपड़े बदल दिए। शरीर में बने घाव पर पट्टी बांध दी। सबूत मिटाने के लिए खून से सने कपड़ों को जला दिया। शुक्रवार की सुबह पुलिस व परिजन पहुंचे तो उन्हे पड़ोसियों ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यदि कोई पुलिस को जानकारी नहीं देता तो आरोपी शव का अंतिम संस्कार भी कर देते।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
तहसीलदार के मौजूदगी में भरा गया पंचनामा
रमाला। गूंगाखेड़ी में शिवानी की हत्या के बाद तहसीलदार बड़ौत धर्मेंद्र की मौजूदगी में पुलिस ने शव का पंचनामा भरा। सीओ बड़ौत रामानंद कुशवाह मामले की जांच करेंगे। सीओ ने ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली।

-------------------
बिजवाड़ा में मचा कोहराम
बिनौली। रमाला थाना क्षेत्र के गूंगाखड़ी गांव में हुई महिला की हत्या के बाद बिजवाड़ा गांव में स्थित मृतका के घर कोहराम मचा गया। मां का रो-रोकर बुरा हाल था। परिजनों ने बताया कि शिवानी सबकी लाडली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed