फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पुलिस ने मारपीट कर यात्रियों से लूटपाट का आरोपी दबोचा

पुलिस ने मारपीट कर यात्रियों से लूटपाट का आरोपी दबोचा

Sun, 21 Oct 2018 12:50 AM IST
Updated Sun, 21 Oct 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने मारपीट कर यात्रियों से लूटपाट का आरोपी दबोचा
बड़ौत (बागपत)। तीन माह पूर्व बावली हाल्ट पर यात्रियों के साथ मारपीट करने वाले एक आरोपी जीआरपी ने गत रात्रि बड़ौत रेलवे स्टेशन पर धर दबोचा और उससे छीना गए मोबाइल भी बरामद किया है। जीआरपी ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

छह जुलाई को दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली ट्रेन नंबर 54057 नौ बजे दिल्ली से चली थी। यह ट्रेन बड़ौत रेलवे स्टेशन से बारह बजे सहारनपुर के लिए रवाना हुई तो बड़ौत से चलते ही एक डिब्बे में चार सशस्त्र बदमाशों ने बावली हाल्ट पर ट्रेन धीमी होने पर यात्रियों के साथ मारपीट शुरू कर दी थी और यात्रियों से मोबाइल व नगदी भी छीन ले गए थे। बदमाश गौरव पुत्र गुरुचरण रुहेला निवासी किशनपुर बिराल से 10 हजार की नगदी, मोबाइल व आकाश पुत्र मुकेश से चार हजार की नगदी छीन ले गए थे। दोनों ही युवक दिल्ली सरोजनी नगर से कोचिंग कर अपने गांव आ रहे थे। तभी से पुलिस आरोपियों को पकड़ने का प्रयास कर रही थी। गत रात्रि एसएसआई जीआरपी सत्यवीर सिंह को सूचना मिली कि एक बदमाश बड़ौत रेलवे स्टेशन पर छीनने गए मोबाइलों को बेचने आ रहा है। सूचना पर वे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घेराबंदी कर आरोपी तनवीर पुत्र अब्दुल मीर हसन निवासी किरठल हाल निवासी आरिफपुर खेडी को धर दबोचा और उसे छीना गया मोबाइल भी बरामद कर लिया है। एसएसआई सत्यवीर सिंह ने बताया कि जल्द ही अन्य बदमाशों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed