फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   जानलेवा हमले में घायल गवाह मनोज ने दम तोड़ा

जानलेवा हमले में घायल गवाह मनोज ने दम तोड़ा

Fri, 29 Jun 2018 12:05 AM IST
Updated Fri, 29 Jun 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
जानलेवा हमले में घायल गवाह मनोज ने दम तोड़ा
जानलेवा हमले में घायल गवाह मनोज ने दम तोड़ा
विज्ञापन


बागपत। फैजपुर निनाना गांव में गोली लगने से घायल किसान मनोज ने दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस अभी तक आरोपियों का सुराग नहीं लगा पाई है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। आरोपी उनकी भी हत्या कर सकते हैं। यह युवक दोहरे हत्याकांड में गवाह था।
फैजपुर निनाना गांव में मंगलवार रात मकान की छत पर सोए मनोज पुत्र रघुवीर को अज्ञात लोगों ने गोली मारकर घायल कर दिया था। उसे जिला अस्पताल से गंभीर हालत में दिल्ली के जीटीबी अस्पताल रेफर किया गया था। बृहस्पतिवार को मनोज ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उसके पैर में गोली लगी थी। भतीजे दीपक ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस अभी तक एक भी आरोपी का पता नहीं लगा पाई है। मनोज के भतीजे दीपक ने बताया कि तीन साल पहले बिहारीपुर में उसके चाचा विनोद और उनके दोस्त पर फायरिंग कर हत्या कर दी गई थी। इसमें मनोज गवाह था। जिला कारागार में बंद आरोपी सत्यवीर जेल से ही साजिश रचकर उनके परिवार के लोगों की हत्या करा रहा है।
विज्ञापन

उसने बताया कि पिछले वर्ष 16 जुलाई को उसके पिता सतेंद्र की नैथला मोड पर गोली मारकर हत्या कर दी थी। वह डबल मर्डर में पैरवी कर रहा था। पिता की हत्या में नामजद आरोपी प्रियव्रत खुला घूम रहा है। आशंका है कि उसने ही उसके चाचा मनोज की भी हत्या कराई है। पुलिस उसे नहीं पकड़ रही है। किसान मनोज की मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। शाम को किसान का शव गांव पहुंचा। इस घटना के बाद से परिजन भी भयभीत है। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सतेंद्र की हत्या के आरोपियों की भी तलाश की जा रही है। जल्दी ही उन्हे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
पुलिस के गले नहीं उतर रही कहानी
बागपत। फैजपुर निनाना गांव के मनोज की हत्या की गई है या उसको स्वयं ही गोली लगी है। पुलिस इसमें उलझ गई है। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं जबकि पुलिस सूत्रों की माने तो मनोज को उसके ही तमंचे से गोली लगी है। पुलिस का कहना है कि मनोज को तमंचे से सटाकर गोली लगी है। परिजन की कहानी पुलिस के गले नहीं उतर रही है। एसपी जयप्रकाश ने बताया कि इस बिंदू पर भी जांच चल रही है। मनोज को नजदीक से गोली लगी है।

------------------
रंजिश में बह रहा खून
बागपत। फैजपुर निनाना निवासी रघुवीर के के बेटे विनोद की बिहारीपुर के वेदपाल उर्फ वेदा से दोस्ती थी। दोनों गांव के बीच की दूरी मात्र एक किलोमीटर है। वेदपाल की गांव के ही सत्यवीर पक्ष के लोगों से रंजिश चल रही थी। इसी रंजिश में तीन साल पहले सत्यवीर पक्ष के लोगों ने बिहारीपुर गांव में सरेबाजार विनोद उसके दोस्त वेदपाल पर गोली चलाकर हत्या कर दी थी। डबल मर्डर में विनोद का भाई सतेंद्र पैरोकार था। मृतक मनोज ने गवाही दी थी। इसमें सभी गवाहों की गवाही हो चुकी है। जेल से हत्यारोपी प्रियव्रत जमानत पर बाहर आया था। सत्यवीर ने जेल से पहले पैरोकार सतेंद्र की हत्या कराई। परिजनों का आरोप है कि इसी रंजिश में मनोज की भी हत्या कर दी गई। हालांकि अभी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed