{"_id":"5972570f4f1c1bf16e8b4742","slug":"91500665615-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संग्रह अमीन ने किसान के हड़पे लाखों रुपये, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संग्रह अमीन ने किसान के हड़पे लाखों रुपये, मुकदमा दर्ज
Updated Sat, 22 Jul 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संग्रह अमीन ने किसान के हड़पे
लाखों रुपये, मुकदमा दर्ज
बागपत। नौरोजपुर गुर्जर गांव के किसान के संग्रह अमीन द्वारा 2.40 लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। तगादा करने के बाद भी रुपये नहीं दिए। पीड़ित की तहरीर पर आरोपी अमीन के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ है।
किसान साबुद्दीन ने पुलिस को बताया कि उसने बैंक से जमीन पर ऋण लिया था। वह समय से किश्त जमा नहीं कर पाया तो तहसील प्रशासन से उसकी आरसी जारी कर दी थी। तहसील का संग्रह अमीन ऋषिपाल शर्मा, उनके पास रिकवरी करने के लिए आता था। उसने अमीन को 2.40 लाख रुपये दे दिए थे, लेकिन उसने किश्त के रुपये बैंक में जमा नहीं किए। वह बैंक में गया तो उसे इसका पता चला। इस बारे में आरोपी अमीन ऋषिपाल से जानकारी की तो उसने जल्द ही रुपये देने का वायदा किया, लेकिन अभी तक रुपये नहीं लौटाए। तगादा करने पर उसके साथ अभद्रता की। इससे वह काफी परेशान है। उसने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस मामले में उसकी तहरीर पर आरोपी संग्रह अमीन ऋषिपाल शर्मा के खिलाफ कोतवाली पर मुकदमा दर्ज हुआ है। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार का कहना है कि अमीन ऋषिपाल शर्मा के विरुद्ध धोखाधड़ी और अमानत में खयानत की धारा में मुकदमा दर्ज हुआ है। केस की विवेचना के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।