फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   किशोरी ने पिता पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप

किशोरी ने पिता पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप

Fri, 19 Apr 2019 12:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2019 12:44 AM IST
विज्ञापन
किशोरी ने पिता पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप
रमाला (बागपत)। थाना क्षेत्र के एक गांव में 12 वर्षीय किशोरी ने पिता पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। बृहस्पतिवार को पिता की डांट से क्षुब्ध किशोरी ने महिला हेल्प लाइन पर शिकायत की। महिला हेल्प लाइन टीम व पुलिस ने पिता को थाने बुलाकर हिदायत दी और किशोरी को समझाकर पिता के साथ भेजा।
विज्ञापन

रमाला थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 12 वर्षीय किशोरी ने बताया कि उसकी मां की एक साल पहले मौत हो गई । मां की मौत के बाद पिता उससे घर का सारा काम करता है। उसकी पिटाई भी करता है। उसे प्रताड़ित किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को भी पिता ने उसके साथ मारपीट की। इससे क्षुब्ध होकर उसने घर छोड़ दिया और महिला हेल्प लाइन नंबर 1090 पर शिकायत की। महिला हेल्प लाइन की टीम रमाला थाने पहुंची। किशोरी व उसके पिता को थाने बुलाकर जानकारी ली। पुलिस ने पिता को सख्त हिदायत दी कि यदि फिर से प्रताड़ित किया तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने किशोरी को पिता के साथ घर भेज दिया। थानाध्यक्ष नरेश कुमार ने बताया कि किशोरी के पिता को हिदायत दी गई है। किशोरी अपने पिता के साथ घर चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed