फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई

सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई

Mon, 28 Jan 2019 01:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jan 2019 01:02 AM IST
विज्ञापन
सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई
बागपत। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले से महिला का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप है। आरोपी पीड़िता को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित ने चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो वह एसपी दफ्तर पर आत्मदाह करेगी।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली महिला ने बताया कि 12 जनवरी को चार लोग घर में तोड़फोड़ कर उसका अपहरण कर ले गए थे। पानी में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया था। जब उसे होश आया तो वह अनजान जगह पर थी। जहां पर तीन लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। 15 जनवरी को दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बेहोशी की हालत में फेंक कर आरोपी भाग गए थे। उसने नूर मोहम्मद, चांद, सलमान, सलीम, आंसू, डॉ. रियासत समेत नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। आरोपी खुले घूम रहे हैं। पीड़ित को जान से मारने की धमकी मिल रही है। उसने चेतावनी दी कि यदि पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया तो वह एसपी दफ्तर पर आत्मदाह करेगी। कोतवाली प्रभारी शि प्रकाश सिंह ने बताया कि जांच चल रही है। जांच के बाद जो लोग दोषी होंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed