{"_id":"594433b94f1c1b08438b4655","slug":"81497641913-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान में लूट करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकान में लूट करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार
Updated Sat, 17 Jun 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुकान में लूट करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार
बड़ौत (बागपत)। आनंदगंज मंडी स्थित अग्रवाल कन्फेक्शनरी दुकान पर हुई लूट की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर किया है। उनसे लूटा गया मोबाइल, एक तमंचा और एक चाकू बरामद किया है।
पांच दिन पूर्व आनंदगंज मंडी स्थित इस दुकान पर बाइक सवार सशस्त्र बदमाशों ने दुकानदार समेत वहां बैठे दो ग्राहकों से दो मोबाइल और हजारों की नगदी लूट ली थी और तमंचे लहराते हुये भाग निकले थे। सीओ कर्मवीर सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार देर शाम थाना प्रभारी रणबीर सिंह यादव और एसआई सतबीर सिंह भाटी पुलिस बल के साथ शिव चौकी के पास चेकिंग कर रहें थे। इसी दौरान सूचना मिली कि बिनौली बस अड्डे की ओर से बाइक पर दो बदमाश आ रहें है, जिन्होंने दुकान पर लूटपाट की थी। पुलिस ने तीनों बदमाशों को रोका तो एक बाइक से उतरकर भाग निकला जबकि दो को दबोच लिया। पकड़े गए बदमाशों में वरूण पुत्र हर्षवर्धन निवासी हिलवाड़ी हाल न्यू राम नगर और अभिषेक उर्फ शहबाज पुत्र कुंवरपाल न्यू राम नगर बड़ौत हैं। उन्होंने लूटा गया एक मोबाइल बरामद कराया। भागे बदमाश का नाम दिनेश पुत्र जसपाल निवासी रंछाड बताया गया है। उसे पुलिस पकडने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने उनके पास से एक तमंचा और एक चाकू बरामद किया है।