{"_id":"5994aa544f1c1b2e2f8b4739","slug":"71502915156-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचा के बल पर किया रेप, पीड़ित छत से कूदी, गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तमंचा के बल पर किया रेप, पीड़ित छत से कूदी, गंभीर
Updated Thu, 17 Aug 2017 02:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। खेकड़ा क्षेत्र में युवक ने तमंचे के बल पर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। क्षुब्ध किशोरी ने मकान की छत से छलांग लगा दी। इससे पीड़ित के दोनों पैर में चोट लगी है। एसपी दफ्तर में सीओ से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई।
किशोरी के पिता ने कहा वह 13 अगस्त की रात में अपने परिवार के साथ मकान में सो रहा था। रात करीब 12 बजे मकान में पड़ोस का ही एक युवक घुस आया। आरोपी उसकी बेटी को जबरदस्ती अपने साथ अन्य मकान में ले गया। वहां आरोपी ने तमंचे के बल पर उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मारपीट की। तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। बेटी ने अपनी सुरक्षा और रेप की घटना से आहत होकर मकान की छत से छलांग लगा दी। इससे उसके दोनों पैरों में चोट लग गई। आरोपी युवक और उसके परिवार के लोग अपना मकान बंद करके सुरक्षित ठिकाने पर पहुंच गए। आरोपी केस में समझौता करने और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इससे पूरा परिवार परेशान है। उन्होंने बुधवार को एसपी दफ्तर में सीओ वंदना शर्मा से शिकायत की। सीओ ने खेकड़ा पुलिस को मामले की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।