{"_id":"5b2ea2a14f1c1bca228b733a","slug":"61529782945-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिरायनी विक्रेता ने चालक को छुरा मारा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिरायनी विक्रेता ने चालक को छुरा मारा
Updated Sun, 24 Jun 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
बागपत। मोहल्ला मुगलपुरा बागपत निवासी दिलशाद टैक्सी चालक है। शनिवार को वह दिल्ली रोड स्थित ब्लॉक के पास ठेले पर बिरायनी खा रहा था। इसी दौरान बिरायनी विक्रेता से उसका रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद हो गया। इसे लेकर बिरायनी विक्रेता ने दिलशाद के हाथ में छुरा मारकर घायल कर दिया। घायल ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी है। पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया है।
विज्ञापन