{"_id":"5967cb094f1c1b075f8b45f6","slug":"61499974409-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीटीवी फुटेज से पकड़ा गया आरोपी अंकुश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीसीटीवी फुटेज से पकड़ा गया आरोपी अंकुश
Updated Fri, 14 Jul 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छपरौली (बागपत)। कस्बे के स्वीट्स व्यापारी से पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में गिरफ्तार आरोपी अंकुर ने कहा उसने व्यापारी की दुकान से समोसे खाए थे। उस पर 150 रुपये बकाया था। एक दिन व्यापारी ने तगादा करते हुए उसकी बेज्जती कर दी थी। इससे क्षुब्ध होकर उसने रंगदारी मांगी। पुलिस ने उसको सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर पकड़ा।
कस्बा छपरौली निवासी व्यापारी सतीश उर्फ पप्पू गुप्ता से दुकान पर चिट्ठी पहुंचाकर पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी। रंगदारी का खत दुकान पर शनिवार और रविवार को आया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने छपरौली कस्बे के अंकुर को गिरफ्तार कर केस का खुलासा किया। थाना प्रभारी बृजेश कुमार कुशवाहा ने कहा आरोपी अंकुर बच्चे को चिट्ठी देता हुआ एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था। फुटेज खंगाली तो इसका पता चला। आरोपी अंकुर को थाना लाया तो घटना का इकबाल किया। उसने बताया उसने व्यापारी की दुकान से समोसे खाए थे। उस पर 150 रुपये बकाया थे। व्यापारी से उनसे 50 रुपये ले भी लिए थे और उसकी बेज्जती कर दी थी। तभी उसने व्यापारी से रुपये लेेने का प्लान बनाया था। इसके लिए उसने इस वारदात को अंजाम दिया। एसओ ने कहा आरोपी अंकुर को बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश किया। वहां से उसको जेल भेजा।
राहुल खट्टा गैंग के नाम से
आसानी से मिल जाएगी रकम...
छपरौली। पुलिस के मुताबिक अंकुर ने बताया राहुल खट्टा गैंग के नाम से इसलिए खत लिखा था क्योंकि उसके डर से आसानी से रकम मिल जाएगी। वह खुद भी बच जाएगा।