{"_id":"6ac802752b7dd4274f0b4192","slug":"crackdown-on-drugs-police-nabbed-179-smugglers-in-102-cases-this-year-panchkula-news-c-87-1-pan1011-142383-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: नशे के खिलाफ कार्रवाई, इस साल पुलिस ने 102 मामलों में 179 तस्कर दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: नशे के खिलाफ कार्रवाई, इस साल पुलिस ने 102 मामलों में 179 तस्कर दबोचे
विज्ञापन
71 सप्लायर पकड़े; 553 क्षेत्रों में पहुंचकर 3,941 नशा पीड़ितों की पहचान
पंचकूला। नशा मुक्त प्रदेश अभियान के तहत पंचकूला पुलिस ने वर्ष 2026 में नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अब तक 102 मामलों में 179 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें 71 सप्लायर शामिल हैं। पुलिस ने विभिन्न प्रकार के मादक पदार्थ और प्रतिबंधित नशीली गोलियां बरामद की हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 26 करोड़ 20 लाख 21 हजार 395 रुपये है। पिछले वर्ष इसी अवधि में 4.54 करोड़ रुपये की ड्रग्स बरामद हुई थी।
पुलिस के अनुसार 11 किलो 494 ग्राम 912 मिलीग्राम हेरोइन, 16 किलो 990 ग्राम अफीम, 4 किलो 611 ग्राम चरस, 49 किलो 773 ग्राम चूरा पोस्त और 7 किलो 341 ग्राम गांजा बरामद किया गया। इसके अलावा 40,200 नशीली गोलियां और 106 ग्राम से अधिक कोकीन भी पकड़ी गई। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में 71 पंजाब, 106 विभिन्न राज्यों और दो विदेशी नागरिक हैं।
बागवाला स्थित हाईजीन फैक्ट्री में 180 मामलों में बरामद 9.27 करोड़ रुपये कीमत के नशीले पदार्थ नियमानुसार नष्ट किए गए। वहीं, अभियान के तहत पुलिस की तीन विशेष टीमों ने 1 जनवरी से 7 अक्टूबर तक 553 गांवों, मोहल्लों और क्षेत्रों में पहुंचकर 36,657 लोगों से संपर्क किया। इस दौरान 3,941 नशा पीड़ितों की पहचान हुई। इनमें 3,638 का उपचार शुरू कराया गया और 216 लोगों को पुनर्वास केंद्रों में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
पुलिस कमिश्नर पंकज नैन ने बताया कि पुलिस का फोकस बड़े तस्करों तक पहुंचने, बच्चों को नशे से बचाने और पीड़ितों का उपचार कराने पर है। ऑपरेशन कवच के तहत शिक्षण संस्थानों के आसपास प्रतिबंधित तंबाकू उत्पादों के खिलाफ भी कार्रवाई जारी है। पुलिस ने नशे से जुड़ी सूचना ड्रग इंफो हेल्पलाइन 7087081100, 7087081048 या मानस हेल्पलाइन 1933 पर देने की अपील की है।