फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   दोघट में शराब पीने और पिलाने वालों का मुंह काला करेंगी महिलाएं

दोघट में शराब पीने और पिलाने वालों का मुंह काला करेंगी महिलाएं

Thu, 28 Dec 2017 01:25 AM IST
Updated Thu, 28 Dec 2017 01:25 AM IST
विज्ञापन
दोघट में शराब पीने और पिलाने वालों का मुंह काला करेंगी महिलाएं
दोघट (बागपत)। नशे से बर्बाद होती युवा पीढ़ी को बचाने के लिए दोघट कस्बे की महिलाओं ने शराबबंदी का आह्वान किया। एलान किया कि कस्बे में शराब की बिक्री नहीं होने देंगे। शराब पीने और पिलाने वालों का मुंह काला कर कस्बे में जुलूस निकाला जाएगा। नगर पंचायत अध्यक्ष बबीता चौधरी ने कहा शराब से समाज का नुकसान होता है। युवा जागरूक बनें और खुद ही इससे दूरी बनाएं। जांच के लिए महिलाओं की कमेटी गठित की जाएगी।
विज्ञापन

बुधवार को धर्मपाल सिंह के आवास पर महिलाओं की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष बबीता चौधरी के कहा कस्बे में शराब, चरस और अन्य नशीले पदार्थ बेचे जाने की जानकारी मिल रही है। इसके चक्कर में पड़कर युवा अपने मूल उद्देश्यों से भटक रहा है। नशे के लिए युवक चोरी भी करते है। शराबी शाम के समय सड़कों पर घूमने लगते हैं। कई बार महिलाओं से छेड़छाड़ मामले सामने आ चुके हैं। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शराब पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए। सरकार को पूरे प्रदेश में शराब बंद कर देनी चाहिए। निर्णय लिया कस्बे में शराब व अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री बंद करनी होगी। कस्बे में कोई भी शराब बेचता या सेवन करता पाया तो उसके खिलाफ महिलाएं कार्रवाई करेंगी। उसका मुंह काला कर कस्बे में घुमाया जाएगा और बरामद शराब को नष्ट किया जाएगा। इसके लिए महिलाओं की टोलियों का भी गठन किया जाएगा। ये टोलियां कस्बे में घूमकर पता लगाएंगी कि किस स्थान पर शराब या अन्य नशीले चीजें बिक रही है। इसके बाद उनके खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी। इसमें ओमकारी, बाला, गीता, समुंद्री, अमरेश, विमला, मगन, वीरमती, इंद्रकली, तारेश, मुकेश, सुनीता, राजकली, केला, शोभा, मितलेश, भूरो, निर्मला, ज्ञानवती आदि उपस्थित रही।
विज्ञापन


पहले भी मोर्चा ले चुकीं महिलाएं
बागपत। शराब और नशे के विरोध का यह पहला मामला नहीं है। खट्टा प्रहलादपुर में अलका ठाकुर के नेतृत्व में महिलाओं ने हंगामा किया और ठेका बंद कराया था। नया गांव में महिलाओं ने हंगामा किया। बागपत के पुराना कसबा, निवाड़ा और बड़ौत में महिलाएं शराब के ठेके के विरोध में सड़कों पर उतर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed