फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   आवारा पशुओं को किया प्राइमरी पाठशाला में बंद

आवारा पशुओं को किया प्राइमरी पाठशाला में बंद

Wed, 16 Jan 2019 01:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jan 2019 01:22 AM IST
विज्ञापन
आवारा पशुओं को किया प्राइमरी पाठशाला में बंद
बड़ौत (बागपत)। लोयन मलकपुर गांव के ग्रामीणों ने आवारा पशुओं से तंग आकर उन्हें लोयन गांव की प्राइमरी पाठशाला नंबर एक में बांध दिया। बुधवार को इस संबंध में डीएम को सूचना दी जाएगी कि इन पशुओं की व्यवस्था करें।
विज्ञापन

लोयन गांव के प्रधान दीपक तोमर के नेतृत्व में ग्रामीणों ने आवारा पशुओं को पूरे गांव व जंगलों से भगाकर प्राइमरी पाठशाला नंबर एक में बंद कर दिया। प्रधान ने बताया कि काफी दिनों से आवारा पशु उनकी फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। उनकी गेहूं की फसल भी पशुओं ने नष्ट कर दी। अधिकारियों से शिकायत करने पर भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। इन आवारा पशुओं से लोग तंग आ चुके हैं और पूरी रात जागकर किसानों को अपनी फसलों को बचाने के लिए जंगलों मेें घूमना पड़ता है। उन्होंने कहा कि जब तक सभी आवारा पशुओं को प्राइमरी स्कूल में बंद नहीं करेंगे, उनका यह अभियान जारी रहेगा। इस दौरान अनिरुद्ध, सत्यपाल, हरपाल, रामकिशन, संजू शामिल रहे। उधर एसडीएम आशीष का कहना था कि उन्हें जानकारी मिली है कि आवारा पशुओं को बंद कर दिया गया है, ग्रामीणों को समझाया गया है कि विद्यालय से अलग स्थान पर उन्हेें ले जाए, उन्हें चारा दे, ताकि बच्चों की शिक्षा पर प्रभावित न हो। बदरखा गांव में गोशाला बनने के बाद वहां से हटा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed