{"_id":"5b198c8b4f1c1bfd6e8b6a17","slug":"41528401035-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचसी में दो युवक- युवती आपतिजनक हालत में पकड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीएचसी में दो युवक- युवती आपतिजनक हालत में पकड़े
Updated Fri, 08 Jun 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। सीएचसी पर बृहस्पतिवार की दोपहर दो युवकों और एक युवती आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए। जब सीएचसी अधीक्षक अन्य कर्मचारियों के साथ वहां पहुंचे तो दोनों युवक होमगार्ड और सीएचसी कर्मचारियों को धक्का देकर बाइक छोड़कर भाग गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को उसे सौंपा। इस दौरान युवती ने सीएचसी में एक कमरे से जा रहे बिजली के तार पकड़कर जान देने का भी प्रयास किया, लेकिन वहां मौजूद महिला कांस्टेबल की सक्रियता से वह ऐसा नहीं कर सकी। बाद में पुलिस ने युवती के परिजनों को सूचना दी।
बृहस्पतिवार दोपहर सीएचसी परिसर में दो युवक एक युवती के साथ रंगरलियां मना रहे हैं। इसकी भनक सीएचसी अधीक्षक डॉ. एएसके मलिक और ब्लाक समन्वयक सचिन मलिक को लगी तो वे अन्य कर्मचारियों और एक होमगार्ड के साथ मौके पर पहुंचे। कर्मचारियों और होमगार्ड ने दोनों युवक सहित युवती को दबोचा, लेकिन दोनों युवक बाइक छोड़कर होमगार्ड और कर्मचारियों को धक्का देकर सीएचसी अधीक्षक की गाड़ी की छत पर चढ़कर भाग निकले। सीएचसी अधीक्षक ने युवती से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह पहले भी यहां पर कई अन्य युवकों के साथ आ चुकी है। इस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती से युवकों का नाम, फोन नंबर और पता पूछने की कोशिश की, लेकिन उसने पुलिस को बरगलाने का प्रयास किया।
इस दौरान युवती ने सीएचसी में एक कमरे से जा रहे बिजली के नंगे तार पकड़कर जान देने का भी प्रयास किया, लेकिन वहां मौजूद महिला कांस्टेबल ने उसका हाथ झटक दिया। बाद मेें पुलिस युवती को थाने ले गई। पुलिस का कहना है कि युवती के परिजनों को सूचना दे दी । उधर सीएचसी अधीक्षक डॉ. एएसके मलिक ने पुलिस प्रशासन से सीएचसी परिसर में बढ़ रही इस प्रकार की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए दो पुलिसकर्मी तैनात करने की मांग की।