{"_id":"5b22c6f04f1c1bf16e8b7f4d","slug":"31529005808-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में ठेकेदार की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में ठेकेदार की मौत
Updated Fri, 15 Jun 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर काम कर रही मां भगवती कंट्रक्शन कंपनी के ठेकेदार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजन शराब के नशे में सीढ़ी से गिरकर मौत का कारण बता रहे हैं। जबकि पुलिस को मृतक के गले पर रस्सी के निशान मिले हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
बिहार के जमुई जिला महाराइडी गांव निवासी रामविलास (40) पुत्र बदरी चौधरी मां भगवती कंट्रक्शन कंपनी का ठेकेदार था। उक्त कंपनी ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर निर्माण कार्य कर रही है। वह एनबीसीसी खेकड़ा में मकान किराए पर लेकर परिवार सहित दो साल से रह रहा था। उसके भाई अनिल कुमार चौधरी ने बताया कि बुधवार की रात में उसने अधिक शराब का सेवन किया। जब वह चौथी मंजिल स्थित अपने कमरे में जा रहा था तो सीढ़ी से फिसल गया। इससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर खेकड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और शव की जांच की। पुलिस को मृतक के गले पर रस्सी और चेहरे पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए बागपत भेजा। ठेकेदार के भाई ने बताया कि मृतक के दो बेटे और दो बेटी हैं। खेकड़ा थानाध्यक्ष शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। इसके बाद भी आगे की कार्रवाई की जाएगी।। खेकड़ा प्रतिनिधि के अनुसार शाम के समय पोस्टमार्टम के बाद परिजन मृतक के शव को अपने गांव बिहार के लिए लेकर रवाना हो गए।