Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Farrukhabad BAMS student dies by hanging body found in hostel room police investigating

फर्रुखाबाद: बीएएमएस छात्र ने फंदा लगाकर दी जान, छात्रावास के कमरे में लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 28 Nov 2026 02:57 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: Himanshu Awasthi Updated Sat, 28 Nov 2026 02:57 PM IST
सार

Farrukhabad News: मऊ दरवाजा थाना क्षेत्र स्थित मेजर एसडी सिंह पीजी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में बीएएमएस छात्र ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शव मोर्चरी में रखवा कर पुलिस को सूचना दी गई है।

विज्ञापन
Farrukhabad BAMS student dies by hanging body found in hostel room police investigating
अस्पताल में कॉलेज के छात्रों को समझाते प्रबंधन के लोग - फोटो : amar ujala

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले में मऊ दरवाजा थाना क्षेत्र के बघार स्थित मेजर एसडी सिंह पीजी आयुर्वैदिक मेडिकल कॉलेज में बीएएमएस के प्रथम सेमेस्टर के छात्र आगरा के उखरा मार्ग राजपुर चुंगी स्थिति गुरुगोविंद नगर निवासी श्यामपाल सिंह के पुत्र हरिओम सिंह (25) ने कॉलेज स्थित पुरुष छात्रावास के कमरा नंबर 304 में शनिवार दोपहर में फंदा लगा लिया।

विज्ञापन



विज्ञापन



छात्रावास के अन्य छात्रों ने उसे लटका देखा, तो आनन-फानन उतारा। दोस्त शौर्य दीक्षित और वार्डन हरगोविंद पाराशर लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने जांच के बाद हरिओम सिंह को मृत घोषित कर दिया। शव मोर्चरी में रखवा कर पुलिस को सूचना दी गई है। बड़ी संख्या में कॉलेज के छात्र भी अस्पताल पहुंच गए। परिजनों को सूचना दे दी गई है। छात्र ने यह कदम क्यों उठाया, इसके बारे में कोई भी बोलने को तैयार नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed