Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol: Two Young Men Die After Falling Into Wells While Drawing Water in Separate Incidents

शहडोल: कुएं से पानी निकालते वक्त फिसला पैर, दो अलग-अलग हादसों में दो युवकों की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 28 Nov 2026 02:47 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Sat, 28 Nov 2026 02:47 PM IST
सार

कुएं से पानी निकालते समय दो अलग-अलग हादसों में दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। ब्यौहारी के ग्राम कल्लेह में 35 वर्षीय युवक की जान गई, जबकि सिंहपुर थाना क्षेत्र में भी 28 वर्षीय युवक की मौत हुई। पुलिस ने दोनों मामलों में जांच शुरू की है।

विज्ञापन
Shahdol: Two Young Men Die After Falling Into Wells While Drawing Water in Separate Incidents
ब्यौहारी थाना क्षेत्र की घटना

विस्तार

जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र के ग्राम कल्लेह में कुएं में गिरने से 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक अपने घर में स्थित कुएं से पानी निकाल रहा था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में जा गिरा। हादसे के बाद परिजनों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रामदास बैगा (35) पिता स्वर्गीय रामसज बैगा निवासी ग्राम कल्लेह शनिवार को अपने घर में बने कुएं से पानी निकाल रहा था। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे कुएं में जा गिरा। युवक के कुएं में गिरने की आवाज सुनकर घर में मौजूद परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने कुएं में झांककर देखा तो रामदास पानी में डूब रहा था। इसके बाद परिजनों ने आसपास के लोगों को बुलाया और युवक को बाहर निकालने के लिए मदद मांगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: अब छात्रों का तनाव भी पढ़ेगा मैनिट: ओम जाप, संगीत और नृत्य से होगी स्ट्रेस की जांच,मशीन बताएगी कितना हुआ फायदा
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों और ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद युवक को कुएं से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। जानकारी मिलने पर ब्यौहारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। प्रारंभिक जानकारी में युवक की मौत कुएं में डूबने से होना सामने आया है। हालांकि पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

इसी तरह सिंहपुर थाना क्षेत्र में भी एक 28 साल के युवक की कुएं में गिरने से मौत हुई है बताया गया कि युवक घर के कुएं से पानी निकल रहा था तभी वह कुएं में गिर गया और उसकी मौत हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed