फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   दुष्कर्म के विरोध पर युवती को छत से फेंकने का आरोप

दुष्कर्म के विरोध पर युवती को छत से फेंकने का आरोप

Sat, 06 Jan 2018 01:13 AM IST
Updated Sat, 06 Jan 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म के विरोध पर युवती को छत से फेंकने का आरोप
बागपत। बिनौली क्षेत्र के एक गांव में दबिश के नाम पर पुलिस के घर में घुसकर तोड़फोड़ कर अभद्रता करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवती के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर उसको छत से फेंक दिया। इससे उसके पैरों में फैक्चर हो गया। उसको मेरठ अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

पीड़ित परिजनों ने कहा चार पुलिस वाले कुछ लोगों के साथ बृहस्पतिवार शाम घर पहुंचे। जो नशे में थे। आरोपियों ने उनके मकान में तोड़फोड़ कर दी। विरोध करने पर महिलाओं से अभद्रता कर मारपीट की। उन्होंने कहा आरोपी एक युवती को जबरदस्ती छत पर ले गए। आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। विरोध करने पर उसको छत से फेंक दिया। इससे उसके पैरों में फैक्चर हो गया । उसका मेरठ के अस्पताल में इलाज चल रहा है। उन्होंने एसपी से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसपी जय प्रकाश ने बागपत सीओ एवं सहायक पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन को मामले की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। बिनौली थाना प्रभारी अनुराग शर्मा ने कहा पुलिस पर लगाए गए आरोप गलत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed