फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   किसान ब्रह्मसिंह हत्याकांड के दो आरोपियों का कोर्ट में सरेंडर

किसान ब्रह्मसिंह हत्याकांड के दो आरोपियों का कोर्ट में सरेंडर

Sat, 08 Jul 2017 01:03 AM IST
Updated Sat, 08 Jul 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
किसान ब्रह्मसिंह हत्याकांड के दो आरोपियों का कोर्ट में सरेंडर
ब्रह्मसिंह हत्याकांड के दो आरोपियों का कोर्ट में सरेंडर
विज्ञापन


बागपत। बावली गांव के किसान ब्रह्मसिंह की पीटकर हत्या करने के मामले में फरार चल रहे तीन आरोपियों ने पुलिस को चकमा देकर कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस को इसकी भनक भी नहीं लगी।

किसान ब्रह्मसिंह का परिवार के ही लोगों से नलकूप के पानी को लेकर विवाद चल रहा था। कई बार झगड़ा हो चुका था। इसी के चलते किसान की विपक्षियों ने 22 मार्च को लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हत्या कर दी थी। बड़ौत कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुई था। आरोपी नीतिन पुत्र सुधीर और संजीव उर्फ काला पुत्र धर्मवीर फरार चल रहे थे। पुलिस उनको गिरफ्तार नहीं कर पाई। दोनो आरोपियों ने शुक्रवार को पुलिस को चकमा देकर कोर्ट में सरेंडर कर दिया। पुलिस को इसका पता भी नहीं चला। केस के छह आरोपी पहले जेल जा चुके है। बड़ौत कोतवाल रनवीर सिंह का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस दबाव के चलते ही आरोपियों ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed