{"_id":"5b32943f4f1c1bfa6e8ba164","slug":"191530041407-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरार आारोपी संजीव पर 25 हजार का ईनाम घोषित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फरार आारोपी संजीव पर 25 हजार का ईनाम घोषित
Updated Wed, 27 Jun 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। शेरपुर लुहारा के विकास और पप्पू की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी संजीव पर पुलिस कप्तान ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया। एसपी जयप्रकाश ने बताया कि 15 जुलाई 2015 को शेरपुर लुहारा गांव में दो सगे भाई विकास और पप्पू की गर्दन रेत कर हत्या की। इस मामले में पुलिस ने 21 जुलाई 2015 को शेरपुरा लुहारा निवासी कुख्यात बदमाश अमरपाल समेत तीन को गिरफ्तार कर खुलासा किया। इस मामले में एक आरोपी मेरठ जनपद के सरूरपुर खुर्द निवासी संजीव तभी से ही फरार चल रहा है। पुलिस ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन हाथ नहीं लग सका। न्यायालय के आदेश पर उसके घर की कुर्की भी की जा चुकी है। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। उसको पकड़वाने वालों को इनाम की राशि दी जाएगी।
भाई-भाभी के सामने बहन का अपहरण
बागपत। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से भाई-भाभी के साथ शादी समारोह में जा रही युवती को गांव के ही युवक ने कार में लिफ्ट दी। दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर लधवाड़ी मोड़ के पास युवक ने भाई और भाभी को धमका कर कार से नीचे उतार दिया और युवती का अपहरण कर ले गया। भाई ने कोतवाली पहुंचकर सचिन पुत्र बिल्लू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। युवती को जल्दी ही बरामद कर लिया जाएगा।