{"_id":"5a83437b4f1c1bc83b8b6b2b","slug":"191518551931-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अहैड़ा गांव के 13 बिजली उपभोक्ताओं पर कराया मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अहैड़ा गांव के 13 बिजली उपभोक्ताओं पर कराया मुकदमा दर्ज
Updated Wed, 14 Feb 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। विद्युत निगम ने 13 बकाएदारों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। इन पर 05.09 लाख रुपये बकाया है। कई बार नोटिस जारी करने के बाद भी बिल जमा नहीं किया। जेई दिनेश कुमार ने मुकदमा दर्ज कराया है।
बिजली का बकाया जमा न करने वाले और कटिया डालकर विद्युत चोरी करने वाले लोगों के खिलाफ विद्युत निगम ने सख्त अभियान चलाया हुआ है। दर्जनों लोगों पर पूर्व में मुकदमा दर्ज करवा चुके हैं। प्रत्येक गांव में निगम के हजारों रुपये के बकाएदार है। नोटिस जारी करने के बाद भी बिल जमा नहीं किया जा रहा है। अहैड़ा गांव में 13 बकाएदारों पर 05.09 लाख रुपये बिजली का बिल बकाया है। इनको कई बार बिल जमा करने के लिए नोटिस जारी किया जा चुका है। एसडीओ विकल्प महेश ने बताया कि राम पंवार, कृष्ण, भीम, वाहिद, राजवीर, सचिन, रघुनाथ, प्रमोद कुमार, राकेश, छोटे, वीरेंद्र, अशोक और रवि के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। अभियान के तहत उनके खिलाफ रिकवरी के लिए कोतवाली में जेई दिनेश कुमार ने मुकदमा दर्ज करवाया गया है। उन्होंने बताया कि इसी गांव में और सिसाना में अभियान चलाया जाएगा। बकायेदारों को चिन्हित कर लिया गया है। इनसे वसूली की जाएगी।