फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पहले शौहर ने बीवी को दि तलाक, अब छीनकर ले गए बच्चे को

पहले शौहर ने बीवी को दि तलाक, अब छीनकर ले गए बच्चे को

Fri, 22 Dec 2017 01:17 AM IST
Updated Fri, 22 Dec 2017 01:17 AM IST
विज्ञापन
पहले शौहर ने बीवी को दि तलाक, अब छीनकर ले गए बच्चे को
बागपत। दहेज के लिए शौहर ने पहले बीवी को तलाक दे दिया। इसके बाद अब बच्चे को जबरन छीनकर ले गए। महिला को भी जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पीड़िता ने बृहस्पतिवार को कोतवाली पहुंचकर शिकायत की है।
विज्ञापन

बागपत के पांडव रोड निवासी महिला हिना ने बताया कि उसका निकाह 14 अगस्त 2013 को मुगलपुरा मोहल्ला निवासी एक युवक के साथ हुआ था। जो फिलहाल सोनीपत में रहता है। निकाह के बाद से ही ससुरालियों ने दहेज मांगना शुरू कर दिया था। कई बार दहेज भी दिया, लेकिन कुछ समय बाद दोबारा डिमांड करने लगते थे। असमर्थता जताने पर उसको प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। आरोप है कि एक माह पहले उसके पति ने उसको तलाक दे दिया था। वह तभी से ही अपने मायके में रह रही है। 12 दिसंबर को आरोपी पति अपने परिजनों और साथियों के साथ उनके घर पहुंचा और उसके तीन वर्षीय बेटे को जबरदस्ती लेकर चले गए। आग्रह करने के बाद भी बेटा नहीं दिया। उल्टा उसको जान से मारने की धमकी दी जा रही है। इससे वह भयभीत है। उसने कोतवाली पुलिस से अपनी सुरक्षा, बेटे को वापस दिलाने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उधर, एसआई करनवीर सिंह का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed