फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   देवर ने लिफ्ट देने के बहाने भाभी से किया बलात्कार करने का प्रयास

देवर ने लिफ्ट देने के बहाने भाभी से किया बलात्कार करने का प्रयास

Mon, 03 Jul 2017 12:39 AM IST
Updated Mon, 03 Jul 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
देवर ने लिफ्ट देने के बहाने भाभी से किया बलात्कार करने का प्रयास
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

बड़ौत से सामान लेकर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव जा रही एक विवाहिता से उसके देवर ने लिफ्ट देने के बहाने बलात्कार करने का प्रयास किया। विरोध करने पर देवर ने भाभी के साथ जमकर मारपीट की। शोर मचाएं जाने पर देवर विवाहिता को बीच रास्ते छोड़कर भाग निकला। विवाहिता ने ससुराल जाकर आपबीती बताई तो ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे बंधक बनाकर जान से मारने का प्रयास किया।

पीड़ित विवाहिता बड़ौत की गुराना रोड की रहने वाली है। कुछ साल पहले उसकी शादी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के युवक के साथ से हुई थी। शनिवार को वह बड़ौत सामान खरीदने आई हुई थी। सामान खरीदकर जब वह पैदल गांव जाने लगी तो बाइक पर सवार उसके देवर ने उसे लिफ्ट दी। बाद मेें सुनसान सड़क देख देवर ने उसके साथ बलात्कार का प्रयास किया। विरोध करने पर देवर ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। वह चिल्लाने लगी तो आरोपी इमरान उसके साथ मारपीट करते हुए भाग निकला। विवाहिता ने किसी तरह ससुराल आकर इसकी जानकारी दी तो आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे बंधक बना लिया और उसे जान से मारने का प्रयास किया। किसी तरह विवाहिता ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई और परिजनों को आपबीती बतायी। बाद में विवाहिता व उसके परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर इसकी शिकायत की। पुलिस का कहना था कि तहरीर मिल गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed