{"_id":"5acd15674f1c1b823d8b467b","slug":"181523389799-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यक्ति को पीटा, चाकू से हमला किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्यक्ति को पीटा, चाकू से हमला किया
Updated Wed, 11 Apr 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। यमुना नदी के किनारे बैठे व्यक्ति को तीन लोगों ने दौड़ाकर पीटा। गर्दन में चाकू मारकर घायल कर दिया। घायल व्यक्ति ने तीन लोगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने घायल को सीएचसी पर भर्ती कराया है।
घायल अहसान पुत्र मोहम्मद इलियास कोर्ट रोड गली नंबर दो बागपत का रहने वाला है। वह मंगलवार सुबह 10 बजे यमुना नदी में घूमने गया था। जब वह यमुना नदी के किनारे बैठा हुआ था तो तभी तीन लोग आए और उसके साथ गाली गलौच शुरू कर दी। विरोध करने पर उन्होंने अहसान को दौड़ाकर पीटा। जब वह नीचे जमीन पर गिर गया तो उसकी गर्दन पर चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। अहसान ने कोतवाली में तीन युवकों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने घायल को सीएचसी पर भर्ती कराया है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।