फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   प्रिंस ने चोटी का किया था एलियान कत्ल

प्रिंस ने चोटी का किया था एलियान कत्ल

Wed, 06 Sep 2017 01:32 AM IST
Updated Wed, 06 Sep 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
प्रिंस ने चोटी का किया था एलियान कत्ल
बागपत।
विज्ञापन

राहुल खट्टा गैंग के सदस्य राहुल उर्फ चोटी की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी प्रिंस उर्फ मोनू को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद किया। प्रिंस ने जेल जाते समय कहा कि बागपत जेल में ही राहुल की हत्या का एलान कर दिया था। जमानत पर आते ही वारदात को अंजाम दे दिया।
बली गांव के राहुल उर्फ चोटी की दो जुलाई 2017 की रात सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अज्ञात में मुकदमा दर्ज हुआ था। विवेचना में प्रकाश में आया था कि उसकी रंजिश के चलते बली गांव के ही प्रमोद पुत्र ब्रह्मसिंह, अमन उर्फ जुल्फी पुत्र ओमी और प्रिंस उर्फ मोनू पुत्र ऋषिपाल ने हत्या की है। आरोपी प्रिंस ने 23 अगस्त को कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। पुलिस ने मंगलवार को उसे रिमांड पर लिया औरर पूछताछ की। एसएसआई धर्मेंद्र सिंह सिंधु का कहना है कि आरोपी प्रिंस की निशानदेही पर बली फाटक के पास से हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद हुआ है।
विज्ञापन

उधर, जेल जाते समय आरोपी प्रिंस उर्फ मोनू ने कहा कि बागपत जेल में चार माह पूर्व राहुल उर्फ चोटी ने खेकड़ा क्षेत्र के एक गांव के उनके साथी के साथ झगड़ा कर दिया था। राहुल को उसी समय कह दिया था कि जेल से छूटते ही उसकी हत्या कर दी जाएगी। उसी के अनुसार उसने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी ने अपने निशाने पर कई लोग बताए। इतना ही नहीं उसने कहा कि इस बार वह ग्राम प्रधान पद का चुनाव भी लड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed