{"_id":"5bc63f70bdec2269525f8927","slug":"171539719024-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजरौल-बामनौली के बीच बदमाशों ने मारी युवक को गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजरौल-बामनौली के बीच बदमाशों ने मारी युवक को गोली
Updated Wed, 17 Oct 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
बिजरौल-बामनौली गांव के बीच सोमवार की रात्रि में बड़ौत से बाइक पर अपने गांव बामनौली जाते समय बदमाशों ने एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया और उससे नगदी लूटकर ले गए। घायल अवस्था में उसे मेरठ रेफर किया। वहां युवक अभी भी बेहोशी की हालत में है।
घायल संदीप पुत्र महक सिंह बामनौली गांव का रहने वाला है। वह सोमवार को किसी काम के लिए बड़ौत आया था, जब वह रात्रि में अपने गांव बामनौली जा रहा था तो बिजरौल और बामनौली के बदमाशों ने उसे रोकने का प्रयास किया, जब वह नहीं रुका तो उस पर गोली चला दी और गोली उसके सीने पर लगी। इसके बाद बदमाश उससे नगदी लूटकर भाग गए। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने उसे सीएचसी में पहुंचा, वहां से परिजन उसे गंभीर हालत में मेरठ ले गए, वहां से आपरेशन के बाद उसकी गोली निकाली, अभी भी वह बेहोश है, होश आने पर ही घटनाक्रम का पता लग सकेगा। इस मामले में रिपोर्ट भी दर्ज नहीं हुई है। दूसरी ओर बड़ौली गांव में बाइक से खेत में जा रहे सुमित पुत्र राजेश निवासी बड़ौली संदिग्ध रूप में घायल हो गया। उसे नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।