फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   विवाहिता प्रेमी संग फरार

विवाहिता प्रेमी संग फरार

Thu, 09 Aug 2018 01:01 AM IST
Updated Thu, 09 Aug 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
विवाहिता प्रेमी संग फरार
विवाहिता प्रेमी संग फरार
विज्ञापन

खतौली। क्षेत्र के गांव की रहने वाली विवाहिता ने रात में अपने परिजनों को खाने में नींद की गोलियां खिला दी। सुबह के समय परिवार के लोग नींद में सोते रहे और विवाहिता गांव के अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। सुबह देर से आंख खुलने पर विवाहिता के फरार होने का पता चल सका। बुधवार को परिजन थाने में सीओ डा. राजीव कुमार से मिले। परिजनों ने सीओ को बताया कि उन्होंने कुछ दिन पूर्व अपनी बेटी की शादी कर दी थी। युवती का गांव के ही युवक से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पुलिस ने बताया कि युवती अपने ससुराल से गांव में मिलने आई हुई थी। युवती अपने कपड़े और सामान लेकर प्रेमी युवक के साथ फरार हो गई। पुलिस ने तहरीर लेकर विवाहिता की तलाश प्रारंभ कर दी है।


प्रेमी युगल को पकड़ा
खतौली। गन्ना सोसायटी में लगे कांवड़ सेवा शिविर में लगे युवकों और कांविड़यों ने प्रेमी युगल को पकड़ कर पुलिस को साैंप दिया। मवाना क्षेत्र निवासी युवक अपने प्रेमिका को लेकर खतौली में आ गया। युवक का मामा खतौली में रहता है। युवती के परिजनों ने युवक के विरुद्ध थाने में अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। मवाना पुलिस प्रेमी युगल को तलाश कर रही थी। युवक ने अपने मामा से 10 हजार रुपये की मांग की। मामा ने उसके परिजनों से बातचीत की तो पता चला कि वह युवती को लेकर फरार हुआ है। मामा बताई हुई जगह पर भांजे को पैसे देने के लिए पहुंचा। साथ में युवक के परिजन भी थे। परिजनों को देखकर युवक वहां से भाग निकला और गन्ना सोसायटी में लगे शिविर में घुस गया। कांवड़ियों और शिविर में लगे लोगों ने युवक को पकड़ लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक से पूछताछ करके युवती को भी बरामद कर लिया। इसके बाद दोनों को मवाना पुलिस को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed