{"_id":"5d17bd458ebc3e3c751f59ad","slug":"156183684815-baraut-news27","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिलवाड़ी के कर्मवीर हत्याकांड में एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हिलवाड़ी के कर्मवीर हत्याकांड में एक आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
हिलवाड़ी गांव में फायरिंग की वारदात में मृतक पक्ष ने पांच लोगों को नामजद कर रिपोर्ट दर्ज कराई। जबकि दूसरे पक्ष ने शनिवार को शाम तक तहरीर नहीं दी। पुलिस ने कर्मवीर हत्याकांड के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों के अनुसार पुलिस दोनों पक्षों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की तैयारी कर रही है। इस घटना के बाद गांव में पुलिस बल तैनात है।
शुक्रवार की रात में मृतक कर्मवीर के भाई बिजेंद्र उर्फ काला ने घायल छोटू, गुड्डू, पिंटू पुत्रगण स्वर्गीय धर्मपाल व कालू पुत्र कर्ण, अजय पुत्र फेरू को नामजद कर रिपोर्ट दर्ज कराई। जबकि घायल पक्ष छोटू की तरफ से अभी कोई तहरीर नहीं आई है। गांव में तनाव देखकर अधिकारियों ने गांव में पुलिस बल तैनात किया। सूत्रों के अनुसार पुलिस दोनों पक्षों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई करने की तैयारी शुरू दी गई है। कोतवाली प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि शुक्रवार की रात नलकूप विवाद को लेकर तहेरें व चचेरें भाईयों में फायरिंग हुई थी। इसमें कर्मवीर की मौत हो गई थी और उसका तेहरा भाई छोटू गोली लगने से घायल हुआ था। अभी मृतक पक्ष की ओर से मामला दर्ज कर लिया गया है। । उन्होंने बताया कि पुलिस ने शनिवार की शाम हिलवाड़ी के कर्मवीर हत्याकांड में एक आरोप अजय पुत्र स्वर्गीय फेरू सिंह को गिरफ्तार कर कोतवाली की हवालात में बंद किया तो उसने हवालात में सिर मारकर सिर फोड़ लिया। पुलिस ने उसका सीएचसी में इलाज कराया । पुलिस उसे रविवार को न्यायालय में पेश करेगी। दूसरी तरफ मृतक कर्मवीर के पास से मिले तमंचे को भी पुलिस ने सील किया है और शेष की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।