फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   दोघट में शौहर ने दिया पत्नी को तीन तलाक

दोघट में शौहर ने दिया पत्नी को तीन तलाक

Fri, 31 May 2019 01:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2019 01:07 AM IST
विज्ञापन
दोघट में शौहर ने दिया पत्नी को तीन तलाक
दोघट (बागपत)। थाना क्षेत्र के एक गांव में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर महिला ने अपने शौहर पर तीन तलाक देने का आरोप लगाया। ससुरालियों ने महिला से मारपीट की और गला दबाकर मारने की भी कोशिश की। पीड़ित ने पति समेत पांच के खिलाफ नामजद तहरीर दी।
विज्ञापन

दोघट थाना क्षेत्र के एक कस्बा निवासी महिला ने बताया कि तीन साल पहले उसका निकाह थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से हुआ । शादी के बाद ससुराल वाले दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करने लगे। दहेज में कार की मांग कर रहे हैं। उसने दहेज लाने से इंकार कर दिया। मंगलवार को ससुरालियों से कहासुनी हो गई। पति, सास, ननदों ने उसकी पिटाई की और गला दबाकर मारने की कोशिश की गई। आरोप है कि पति ने महिला को तीन तलाक देकर घर से भगा दिया। 15 दिन पहले भी ससुरालियों ने मारपीट कर महिला का हाथ तोड़ दिया था। पीड़ित ने बृहस्पतिवार को आरोपी पति, सास और तीन ननद के खिलाफ तहरीर दी। एसओ दोघट अजय शर्मा ने बताया कि तहरीर मिल गई है। जांच कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed