फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   No entry for heavy vehicles in the city from 10 AM to 11 PM until Dussehra

Jaunpur News: दशहरा तक सुबह 10 से रात 11 बजे तक शहर में भारी वाहनों की नो एंट्री

Mon, 12 Oct 2026 01:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
No entry for heavy vehicles in the city from 10 AM to 11 PM until Dussehra
जौनपुर। शारदीय नवरात्र और दशहरा पर्व पर शहर में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस ने भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। रविवार 11 अक्तूबर से 20 अक्तूबर तक प्रतिदिन सुबह 10 से रात 11 बजे तक शहरी क्षेत्र में भारी वाहनों की नो एंट्री रहेगी। इस दौरान पचहटिया, प्रसाद तिराहा, पकड़ी हाईवे अंडरपास, अलीगंज हाईवे तिराहा, जगदीशपुर चौराहा, चांदपुर हाईवे अंडरपास और कुत्तुपुर तिराहे से शहर में भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। एसपी डॉ. यशवीर सिंह के आदेश पर यातायात पुलिस ने त्योहार के दौरान यातायात व्यवस्था को सुगम, जाम मुक्त और दुर्घटना रहित बनाने के लिए यह कदम उठाया है। प्रतिबंध के दायरे से गैस, डीजल, पेट्रोल और मेडिकल से संबंधित वाहनों को छूट दी गई है। यातायात निरीक्षक मनोज पांडेय ने बताया कि निर्धारित समय में भारी वाहनों को शहर में प्रवेश नहीं करने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन

इन सात स्थानों से शहर में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित
पचहटिया तिराहा
प्रसाद तिराहा
पकड़ी हाईवे अंडरपास
अलीगंज हाईवे तिराहा
जगदीशपुर चौराहा
चांदपुर हाईवे अंडरपास
कुत्तुपुर तिराहा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed