{"_id":"6acbea8f67de244c88030fdb","slug":"body-of-married-woman-found-hanging-from-a-dupatta-noose-in-the-room-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-169972-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: कमरे में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: कमरे में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव
विज्ञापन
विशुनपुरा थाना क्षेत्र के बांसगांव के टोला चौरिया की घटना,
तीन साल के बेटे के रोने पर जुटे ग्रामीण, दरवाजा तोड़कर निकाला बाहर
दुदही। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के बांसगांव के टोला चौरिया में शनिवार देर रात पूजा पटेल (32) का शव कमरे में छत की कुंडी से दुपट्टे के सहारे लटका मिला। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। तीन साल के बेटे के रोने पर पहुंचे ग्रामीणों ने दरवाजा तोड़कर उसे खोला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग से मौत की पुष्टि हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
घटना के समय पूजा का पति लालबहादुर पटेल रोजगार के सिलसिले में घर से बाहर था। करीब नौ वर्ष पहले पूजा की शादी पडरौना कोतवाली क्षेत्र की सिधुवा ग्राम पंचायत के टोला मिश्रौली निवासी राधागोविंद पटेल के बेटे लालबहादुर से हुई थी। लालबहादुर तीन भाइयों में सबसे बड़ा है। तीनों भाई रोजगार के सिलसिले में घर से बाहर रहते हैं। पूजा अपने तीन वर्षीय बेटे, सास संध्या पटेल और ससुर राधागोविंद पटेल के साथ रहती थी।
बताया जाता है कि शनिवार को पूजा के सास-ससुर खेत की ओर गए थे। शाम को घर लौटने पर बच्चा रोते हुए कमरे की तरफ इशारा करने लगा। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। इसके बाद पड़ोस के एक युवक ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर पूजा का शव दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतारा गया। घटना की सूचना घर से बाहर रह रहे पति लालबहादुर को दी गई। उसने अपने ससुर बृजनारायण पटेल और विशुनपुरा पुलिस को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर पूजा के पिता बृजनारायण पटेल, मां इंद्रावती पटेल और भाई राजू पटेल भी मौके पर पहुंचे। दोनों पक्षों के परिजनों की मौजूदगी में पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विशुनपुरा थानाध्यक्ष सनी जावला ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग से मौत होने की पुष्टि हुई है।