फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Three people, including a clerk, killed after being hit by a truck on the Meerut-Karnal Highway.

Meerut News: संशोधित...ई-रिक्शा की जगह टेंपो किया गया है मेरठ-करनाल हाईवे पर ट्रक की टक्कर से लिपिक समेत तीन की मौत

Mon, 12 Oct 2026 01:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Three people, including a clerk, killed after being hit by a truck on the Meerut-Karnal Highway.
- शटरिंग का सामान लेकर जा रहे टेंपो में धक्का लगा रहे थे तीनों
विज्ञापन

- सरधना थाना क्षेत्र के दबथुवा में रविवार रात हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी

सरधना (मेरठ)। मेरठ-करनाल हाईवे पर दबथुवा गांव के पास रविवार रात तेज रफ्तार ट्रक ने शटरिंग के सामान से भरे टेंपो में टक्कर मार दी। हादसे में टेंपो को धक्का लगा रहे किसान इंटर कॉलेज मुरादनगर में लिपिक रमेश, गांव में परचून की दुकान चला रहे सुशील, किसान अमर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं टेंपो चला रहा रोहित गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने घायल को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। हादसा दबथुवा गांव के पास कट से मुड़ते समय हुआ।
सरधना थाना क्षेत्र के गांव दबथुआ निवासी रमेश (55), अमर (26) और सुशील (36) रविवार रात गांव के पास हाईवे किनारे खड़े हुए थे। इस दौरान मेरठ की ओर से टेंपो में शटरिंग का सामान लेकर आए रोहित गांव के पास यूटर्न ले रहा था। यूटर्न लेते समय शटरिंग का सामान अधिक होने के कारण वह धीमा हो गया था। इस दौरान तीनों लोग टेंपो में धक्का लगाने लगे।
विज्ञापन

इसी दौरान कंकरखेड़ा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टेंपो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। टेंपो क्षतिग्रस्त हो गया। सड़क पर चारों तरफ खून बिखरा था। हादसे के बाद ग्रामीणों और राहगीरों की भीड़ एकत्र हो गई। आरोपी चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। वहीं, सड़क पर जाम के हालात बन गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद ग्रामीणों ने आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग करते हुए हंगामा कर दिया। पुलिस ने किसी तरह समझाकर ग्रामीणों को शांत किया। सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि आरोपी चालक की गिरफ्तारी कर प्रयास किया जा रहा है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed