फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Construction work was being carried out at night; people abandoned their vehicle and fled as soon as the police arrived.

Budaun News: रात में कराया जा रहा था निर्माण, पुलिस के पहुंचते ही गाड़ी छोड़कर भागे लोग

Mon, 12 Oct 2026 01:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Construction work was being carried out at night; people abandoned their vehicle and fled as soon as the police arrived.
बदायूं। बिनावर में पेट्रोल पंप के पास स्थित एक जमीन को लेकर विवाद सामने आया है। आरोप है कि जमीन पर रात के समय निर्माण कराया जा रहा था। इसकी जानकारी मिलने पर रवि पक्ष ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के मौके पर पहुंचने पर निर्माण करा रहे आदेश बाबू पक्ष के लोग गाड़ी छोड़कर वहां से चले गए। घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें मौके पर निर्माण कार्य होता दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता रवि कुमार का कहना है कि जमीन के बंटवारे का मामला एसडीएम कोर्ट में विचाराधीन है। बावजूद इसके रात में निर्माण कराया जा रहा था। रवि कुमार के अनुसार, मामले की जानकारी पुलिस को देने के साथ ही एसडीएम से भी शिकायत की गई है। उन्होंने विवादित जमीन पर निर्माण कार्य की जांच कराने और मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


यह जमीन मैंने खरीदी थी। इसका बैनामा भी है। आंधी-बारिश में दीवार गिर गई थी। उसको दोबारा से बनवा रहे थे, जिस केस की बात कही जा रही है। अगर वह एसडीएम कोर्ट में डाला है, तो हमें पार्टी बनाना चाहिए था, ताकि हम अपना पक्ष रख सकें। -आदेश बाबू, मालिक, हीरो एजेंसी बिनावर
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ लोग जबरदस्ती जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं, जबकि यह मामला एसडीएम कोर्ट में चल रहा है। वहां से जब तक फैसला नहीं आता, तब तक कोई निर्माण कार्य नहीं हो सकता है। वहां से स्टे मिला हुआ है। -रवि, बिनावर


एक शिकायत आई थी। इसके बाद पुलिस को मौके पर भेजकर हो रहा निर्माण कार्य रुकवा दिया गया था। मामला एसडीएम न्यायिक पर चल रहा है। -साई आश्रित शाखमुरी, एडीएम सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed