फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   यमुना नदी में डूबकर मजदूर की मौत, बेटा बचा

यमुना नदी में डूबकर मजदूर की मौत, बेटा बचा

Sun, 26 May 2019 01:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
यमुना नदी में डूबकर मजदूर की मौत, बेटा बचा
बागपत। पाली गांव के जंगल में यमुना नदी पार कर खेत में मजदूरी करने जा रहे युवक की नदी में डूबकर मौत हो गई जबकि उसके दस साल के बेटे ने बाहर निकलकर जान बचाई। सूचना पर पहुंची पुलिस व गोताखोरों ने गहरे कुंड से मजदूर के शव को बरामद किया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

पाली गांव निवासी बिजेंद्र (34) पुत्र महनती अनुसूचित जाति के परिवार से है। वह मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था। शनिवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे वह अपने 10 वर्षीय बेटे बादल के साथ यमुना नदी पार खेत में मजदूरी करने के लिए घर से चला । गांव के सामने यमुना नदी पार करने लगा। बेटा उसके पीछे-पीछे चल रहा था। नदी में बीच में जाने के बाद बिजेंद्र अचानक गहरे कुंड में समा गया। पानी में डूबते समय उसने अपने बेटे को वापस भागने को कहा। बेटे ने नदी से बाहर निकल कर जान बचाई और शोर मचा दिया। शोर सुनकर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश सिंह गोताखोरों को साथ लेकर नदी पर पहुंचे। गोताखोरों ने एक घंटे बाद गहरे कुंड से युवक के शव को बरामद किया। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीओ ओमपाल सिंह ने किसानों से अपील की कि जब तक पानी कम नहीं हो जाता, तब तक नदी पार न करें।
विज्ञापन


बेमौत मर रहे किसान और मजदूर
बागपत। पाली और काठा गांव के किसानों की कई हजार बीघा कृषि भूमि यमुना नदी के पार हरियाणा क्षेत्र में है। हर रोज किसान और मजदूर जान हथेली पर रखकर नदी पार करते हैं। कई बार बड़ी दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। काठा में नाव पलटने से 19 लोगों की मौत हो गई । पिछले माह काठा में नदी में डूबकर मां और बेटी की मौत हो चुकी है। प्रशासन भी समस्या का समाधान नहीं कर रहा है। क्षेत्र के किसान और मजदूर बेमौत मर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


काठा में तैयार की जा रही नाव
बागपत। काठा गांव में यमुना नदी किनारे नई नाव तैयार कराई जा रही है। इरशाद ने बताया कि प्रशासन नाव बनवा रहा है, ताकि किसानों को नदी पार पहुंचाया जा सके। जल्दी ही नाव बनकर तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed