{"_id":"5cd32f0abdec220766495031","slug":"151557344010-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमले के आरोपी को रिमांड पर लेकर तमंचा बरामद किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हमले के आरोपी को रिमांड पर लेकर तमंचा बरामद किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
क्षेत्र के ग्राम रटौल निवासी साइकिल पर कपडे़ की फेरी लगाने वाले को गोली मारने के आरोपी को पुलिस ने क्षेत्र के ग्राम अब्दुलपुर स्थित जिला जेल से पांच घंटे के रिमांड पर लिया और उसकी निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त एक तमंचा बरामद किया। बाद में पुलिस उसे जेल में छोड़ आई।
क्षेत्र के ग्राम रटौल निवासी नौशाद पुत्र नसीरूद्वीन क्षेत्र के गांव गांव में जाकर साइकिल पर कपड़ों की फेरी लगाकर कपड़ा बेचता है। 28 फरवरी को वह क्षेत्र के ग्राम गोठरा में कपड़ा बेचने गया। जब वह कपड़ा बेचने के बाद दोपहर के समय रटौल लौट रहा था। तभी रटौल मार्ग पर दो बदमाशों ने उसे रोका और उसके साथ लूटपाट करने की कोशिश की। विरोध करने पर बदमाशों ने नौशाद को गोली मार दी। इसके बाद बदमाश भाग गए । उसने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने 22 अप्रैल को ग्राम गोठरा निवासी एक आरोपी आदेश को गिरफ्तार कर जेल भेजा। जबकि दूसरा आरोपी न्यायालय में समर्पण कर जेल चला गया । कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि बुधवार को कोतवाली पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के आदेश पर जेल से पांच घंटे के रिमांड पर लिया। और उसकी निशानदेही पर ग्राम गोठरा के जंगल से वारदात में प्रयुक्त एक तमंचा बरामद किया। रिमांड के बाद पुलिस उसे वापस जिला जेल छोड़ आई।