फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   आठ-दस लोगों ने घर में घुसकर हमला बोला, चार घायल

आठ-दस लोगों ने घर में घुसकर हमला बोला, चार घायल

Tue, 19 Feb 2019 01:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Feb 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
आठ-दस लोगों ने घर में घुसकर हमला बोला, चार घायल
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

गुराना रोड पर रविवार की रात में आठ-दस लोगों ने एक घर पर पथराव और धारदार हथियारों से हमला किया। इसमें तीन महिलाओं सहित चार लोग घायल हो गए। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर घायलों के परिजन कोतवाली पहुंचे और प्रदर्शन किया। उन्होंने इस संबंध में कोतवाली में तहरीर दी।

पीड़ित सलेख चंद पुत्र खेमचंद गुराना रोड बड़ौत है। उनके मोहल्ले में रविवार को बारात आई हुई थी। इसी दौरान उनके भाई की गाड़ी जो वह स्कूल में चलाता है, वह बाहर खड़ी थी। उन्होंने उनसे गाड़ी की चाबी मांगी तो उन्होंने कहा कि भाई के आने पर दे देंगे। कुछ समय बाद ही आठ-दस लोगों ने उनके घर पर हमला बोल दिया और पथराव व धारदार हथियारों से सलेख चंद और उसकी बेटी संगीता, शालू, पिंकी को मारपीट कर घायल कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर नहीं पहुंची तो परिवार के काफी संख्या में महिला और पुरुष कोतवाली पहुंचे और कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा हमलावरों ने उनके घर में घुसकर तोड़फोड़ कर काफी सामान तोड़ दिया। इस संबंध में उन्होंने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वे हाथ नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed