फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   युवक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, प्रदर्शन

युवक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, प्रदर्शन

Sun, 02 Dec 2018 01:12 AM IST
Updated Sun, 02 Dec 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
युवक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, प्रदर्शन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

बड़का रोड पर शुक्रवार को अपने गांव बड़का जा रहे एक युवक को चार-पांच युवकों ने घेरकर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। आरोपी युवक से दो हजार रुपये भी छीन ले गए। शनिवार को कोतवाली पहुंचकर पीड़ित के परिजनों ने कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। पुलिस ने कुछ युवकों को हिरासत में लिया है और जांच कर रही है।

घायल सलीम पुत्र ईदरीश बड़का गांव का रहने वाला है। वह सिलाई का काम करता है। शुक्रवार को वह पैदल ही बड़का गांव से बड़ौत धागे लेने आया। जब वह अपने गांव वापस जा रहा था तो बड़का रोड पर पांच-छह युवक मिले और उन्होंने घेरकर उसकी पिटाई की। इससे वह गंभीर घायल हो गया। युवक का आरोप है कि हमलावर उससे दो हजार रुपये भी छीनकर ले गए। शुक्रवार की रात को ही उसने पुलिस में तहरीर दी, लेकिन कार्रवाई न होने पर शनिवार को पीड़ित परिजनों के साथ कोतवाली पहुंचा और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। तब जाकर पुलिस हरकत में आई और कुछ युवकों को हिरासत में लिया है। इनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस दो हजार रुपये छीनने की बात को इंकार कर रही है। प्रदर्शन में इदरीश, यूसुफ, अली हसन, जाकिर, मोमिन, आसिफ, इमरान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed