फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   हवालात में बन्द युवक की हालत बिगड़ी, हड़कंप

हवालात में बन्द युवक की हालत बिगड़ी, हड़कंप

Tue, 25 Sep 2018 01:06 AM IST
Updated Tue, 25 Sep 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
हवालात में बन्द युवक की हालत बिगड़ी, हड़कंप
बड़ौत। (बागपत)।
विज्ञापन

कोतवाली की हवालात में बंद एक युवक की हालत बिगड़ने से पुलिस अफसरों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। उपचार कराने के बाद पुलिस ने युवक का शांति भंग करने के आरोप में एसडीएम कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे जमानत दे दी।

मंडी क्षेत्र में सोमवार की सुबह खड़ी एक गाड़ी से तिरपाल चोरी कर भागते समय एक युवक को लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा। उसने अपना नाम महेंद्र पुत्र ब्रह्मपाल निवासी किरठल बताया। पुलिस उसे कोतवाली ले आई और हवालात में बंद कर दिया। कुछ समय बाद ही हवालात मेें उसकी हालत बिगड़ गई। इस दौरान हवालात में बंद अन्य अभियुक्तों ने शोर मचाया कि महेंद्र की हालत गंभीर है, तब यह सुनकर वहा मौजूद पुलिस वालों के होश उड़ गए और हवालात का ताला खोलकर उसे बाहर निकलने को कहा, लेकिन वह बेहोशी की हालत में पड़ा रहा। पुलिस कर्मियों ने उसे जीप में डालकर सीएचसी बड़ौत पहुंचाया। वहां के चिकित्सकों के प्रयास के बाद करीब एक घंटे बाद युवक की हालत में कुछ सुधार हुआ तो पुलिसकर्मी फिर उसे थाने ले लाए और हवालात में बंद कर दिया। फिर भी उसकी हालत ठीक नहीं रही, इसे देखते हुए अपने ऊपर से बला टालने के लिए पुलिसकर्मियों ने तुरत फुरत में उसे शांति भंग के आरोप में एसडीएम कोर्ट में पेश किया, वहां से उसे जमानत दे दी और उसे पुलिस ने घर भेजा। इस संबंध में सीओ रामानन्द कुशवाहा ने बताया आरोपी युवक नशे की आदि है, नशा करने के कारण ही उसकी हालत बिगड़ी। अब वह ठीक है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed