{"_id":"5b82fe2042c792463f794787","slug":"151535311392-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कब होगी शिनाख्त, कब खुलेंगी वारदात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कब होगी शिनाख्त, कब खुलेंगी वारदात
Updated Mon, 27 Aug 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। कोतवाली क्षेत्र में पिछले पांच माह में हत्या कर फेंके गए पांच शवों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने एक भी घटना का खुलासा नहीं किया है। पुलिस का कहना है कि जब तक कोई गुमशुदगी दर्ज कराने नहीं आएगा, तब तक किसी भी घटना का खुलासा नहीं हो सकेगा। एसपी जयप्रकाश ने बताया कि शवों की पहचान कराने के लिए प्रयास किए जा रहे है, लेकिन अभी तक किसी की भी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस इनके खुलासे के प्रयास में लगी हुई है।
केस नंबर 1
औद्योगिक क्षेत्र बागपत में 23 अप्रैल को हत्या कर शव को पेट्रोल डालकर जला दिया गया था। लाश का पंजा बचा था। जिससे अंदाजा लगाया गया था कि शव किसी महिला का है। शव के पास महिला के आभूषण भी मिले थे। घटना स्थल के पास में फैक्ट्री के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में एक गाड़ी भी कैद हो गई थी। इस घटना का पुलिस आज तक खुलासा नहीं कर पाई है।
केस नंबर 2
हाईवे किनारे कलक्ट्रेट के ज्ञान वाटिका पार्क में 7 मई को व्यक्ति का अर्द्धनग्न अवस्था में शव पड़ा मिला था। उसकी भी हत्या कर शव यहां पर फेंका गया था। शव के पास कपड़े भी पड़े मिले थे।
विज्ञापन
केस नंबर 3
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित क्रिस्तु ज्योति स्कूल के पास सड़क किनारे चार जुलाई को अज्ञात युवक का शव मिला था। उसके मुंह और कान से खून निकल रहा था। उसकी भी हत्या कर शव यहां पर फेंका गया था, लेकिन पुलिस इसका भी खुलासा नहीं कर पाई।
केस नंबर 4
सूजरा हाल्ट के पास पांच जुलाई को रेलवे लाइन से थोड़ी दूरी पर अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला था। उसकी गर्दन रेत कर हत्या की गई थी। आशंका जताई गई थी कि ट्रेन में हत्या कर शव को फेंका गया है। पुलिस इस घटना को भी नहीं खोल पाई।
केस नंबर 5
अहेड़ा रेलवे हाल्ट के बाहर खाली पड़ी रेलवे की जमीन में छह जुलाई को अज्ञात शव मिला था। इसकी भी आज तक कोई पहचान नहीं हो पाई है।