{"_id":"5ace64304f1c1b1d3d8b4a3a","slug":"151523475504-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला को बनाया हवस का शिकार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला को बनाया हवस का शिकार
Updated Thu, 12 Apr 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत। नगर के एक मोहल्ले में दहेज की मांग पूरी न होने पर एक महिला को तीन दिन तक मकान में बंधक बनाकर जेठ व देवर ने मारपीट कर दुष्कर्म किया। मोहल्लेवासियों ने इसकी सूचना उसके मायके वालों से की। उन्होंने महिला को मुक्त कराया और कोतवाली में तहरीर दी है।
बागपत की रहने वाली एक महिला की शादी 5 फरवरी 2017 को नगर के मोहल्ले के युवक से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज की मांग करते आ रहे थे। हाल में उन्होंने 1 लाख रुपये और फ्रिज की मांग की। महिला के इंकार करने पर तीन दिन से ससुराल वालों ने महिला को बंधक बनाकर घोर यातनाएं दी। इतना ही नहीं जेठ और देवर ने उसके साथ दुराचार भी किया। बुधवार की सुबह इसकी भनक मोहल्ले के लोगों को लगी तो इसकी सूचना उन्होंने महिला के मायके में दी। उसके परिजन वहां पहुंचे तो ससुराल वाले भाग खड़े हुए। परिजनों ने महिला को मुक्त कराया। महिला के परिजनों ने कोतवाली में पति, जेठ, देवर समेत पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।