{"_id":"6a948b78bc66cf76ac0ea720","slug":"raid-conducted-in-bawankhedi-forest-following-a-tip-off-about-cow-slaughter-two-arrested-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-171825-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: बावनखेड़ी के जंगल में गोकशी की सूचना पर छापा, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: बावनखेड़ी के जंगल में गोकशी की सूचना पर छापा, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हसनपुर। कोतवाली क्षेत्र के बावनखेड़ी गांव के जंगल में गोकशी की सूचना पर पुलिस ने छाप मारकर दो आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया, जबकि छह अन्य आरोपी जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने मौके से करीब 110 किलो गोमांस, काटने के उपकरण और रस्सियां बरामद की हैं।
रविवार दोपहर मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने जंगल में घेराबंदी की। पुलिस के पहुंचते ही वहां मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ लिया, जबकि छह भागने में सफल रहे। बरामद मांस की पुष्टि के लिए मौके पर पशु चिकित्सक को बुलाया गया। जांच में मांस गोवंश का पाया गया।
सीओ पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। क्षेत्र में ऐसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए अभियान जारी है।