फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   कमाला प्रकरण की गूंज लखनऊ तक पहुंची

कमाला प्रकरण की गूंज लखनऊ तक पहुंची

Wed, 09 May 2018 01:04 AM IST
Updated Wed, 09 May 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
कमाला प्रकरण की गूंज लखनऊ तक पहुंची
अमीनगर सराय (बागपत)।
विज्ञापन

कमाला गांव में पिटाई के बाद दलित युवक की मौत के मामले की गूंज लखनऊ तक पहुंच गई है। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने मामले को गंभीरता से लेकर पुलिस से जवाब तलब किया है। उधर गांव में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है। दलित बिरादरी के लोग दहशतजदा है। लोग घरों से नहीं निकल पा रहे है। गलियां पूरे दिन सुनसान पड़ी रही। गांव में पुलिस गश्त करती रही।
कमाला गांव में 27 अप्रैल की रात में प्रेमी युगल की मदद करने के शक में दलित युवक आकाश व मनीष की 10-12 युवकों ने फट्टे, डंडे व तमंचों की बटों से पिटाई कर दी थी। आकाश की हालत बिगड़ने पर उसे मेरठ अस्पताल में भर्ती कराया । इस मामले में परिजनों ने सात युवकों को नामजद व दो-तीन अज्ञात के खिलाफ सिंघावली अहीर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई । पुलिस ने आरोपी सात युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। घायल दलित युवक आकाश की इलाज के दौरान सोमवार को मौत हो गई । गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार किया। इस मामले की गूंज लखनऊ तक पहुंच गई है। पुलिस के आला अधिकारी फोन पर पल-पल की जानकारी लेते रहे।
विज्ञापन

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने मामले को गंभीरता से लेकर डीजीपी व मुख्य सचिव लखनऊ से जवाब तलब किया है। उधर, कमाला गांव में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है। दलित परिवार घरों से नहीं निकल रहे हैं। पूरे दिन गलियां सुनसान रही। मामले में कोई भी जुबां खोलने को तैयार नहीं है। इस संबंध में एसपी जयप्रकाश ने बताया कि गांव में तनाव नहीं है। सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पुलिस बल तैनात है। मामले की विवेचना चल रही है। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में किसी ने शिकायत की होगी। आयोग को सभी मामलों पर जवाब भेज दिया। स्थित पूरी तरह से नियंत्रण में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के बयान नहीं हुए थे दर्ज
बागपत। कमाला गांव के दलित युवक आकाश की मौत के मामले की सीओ बागपत दिलीप सिंह जांच कर रहे है। सीओ ने बताया कि मृतक आकाश के बयान नहीं हो पाए। जिस दिन वे उसके बयान देने गए थे, उस दिन आकाश आईसीयू में भर्ती था और कुछ बोलने की स्थिति में नहीं था। चिकित्सकों ने बयान लेने से इंकार कर दिया था। जिसके बाद मृतक के परिजनों व दोस्त मनीष के बयान दर्ज किए हैं। मृतक आकाश की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण अंदरूनी चोट से आया है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।


पैर के नाखून उखाड़े
बागपत। परिजनों के अनुसार आरोपियों ने आकाश के पैर की तीन अंगुलियों के नाखून तक उखाड़ दिए थे। इससे पता चला है कि आरोपियों ने आकाश को कितना दर्द दिया होगा। उन्होंने फरार आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग। उन्होंने कहा वर्तमान प्रधान और पूर्व प्रधान पक्ष के लोगों ने आकाश की पिटाई की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed