{"_id":"5a21af394f1c1bc45b8b9af3","slug":"131512156985-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवेंद्र हत्याकांड : तीसरे आरोपी का कोर्ट में सरेंडर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
देवेंद्र हत्याकांड : तीसरे आरोपी का कोर्ट में सरेंडर
Updated Sat, 02 Dec 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। अंगदपुर जौहड़ी गांव के शराब ठेके के सेल्समैन देवेंद्र की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी ने पुलिस को चकमा देकर कोर्ट में सरेंडर किया। पुलिस को इसकी भनक भी नहीं लगी।
सेल्समैन देवेंद्र की आठ नवंबर की रात चाकू से गर्दन रेतकर हत्या की। उसके बेटे अंकुर की तहरीर पर बिनौली थाने पर अज्ञात में मुकदमा दर्ज हुआ । पुलिस की विवेचना से प्रकाश में आया था कि गांव के ही दीपक पुत्र भंवर सिंह, नीरज उर्फ जोंटी पुत्र श्याम सिंह और जितेंद्र उर्फ पेला ने रंजिश के चलते देवेंद्र की हत्या की । पुलिस ने दीपक और नीरज को 19 नवंबर को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। तीसरा आरोपी फरार चल रहा था। शुक्रवार को जितेंद्र ने पुलिस को चकमा देकर कोर्ट में सरेंडर किया। पुलिस को इसका पता भी नहीं चला। बिनौली थाना प्रभारी चंद्रकांत पांडेय ने कहा पुलिस दबाव के चलते आरोपी जितेंद्र ने न्यायालय में आत्म समर्पण किया।