फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Waited an hour for an ambulance; brother took his sister to the hospital.

Faridabad News: एक घंटे तक एंबुलेंस का किया इंतजार, बहन को लेकर अस्पताल पहुंचा भाई

Wed, 02 Sep 2026 12:47 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Waited an hour for an ambulance; brother took his sister to the hospital.
हादसे में घायल सुधीर सिंह बोले- पुलिस और एंबुलेंस एक घंटे बाद पहुंची, तब तक राहगीर जुटे रहे
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। धार्मिक यात्रा की खुशियों के साथ घर लौट रहे परिवारों के लिए मंगलवार की सुबह जिंदगी भर का दर्द दे गई। केएमपी एक्सप्रेसवे पर पिकअप के खड़े ट्रक से टकराने के बाद चारों तरफ चीख-पुकार मच गई। पिकअप में फंसे लोग मदद के लिए तड़पते रहे।
घायल सुधीर सिंह ने बताया कि हादसे के बाद उन्होंने हिम्मत जुटाई और घायलों को पिकअप से बाहर निकालना शुरू किया। इसी दौरान सुधीर की नजर अपनी गंभीर रूप से घायल बहन सुधा पर पड़ी। वह उसे बचाने के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन वहां पहुंचने के करीब आधे घंटे बाद ही सुधा ने दम तोड़ दिया। सुधीर सिंह ने बताया कि हादसा तड़के करीब 5ः30 बजे हुआ था। टक्कर इतनी तेज थी कि पिकअप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वाहन में फंसे लोगों में चीख-पुकार मच गई। किसी को समझ नहीं आ रहा था कि क्या करें। इसी बीच राहगीरों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया। आसपास से गुजर रहे अन्य लोग भी मदद के लिए जुट गए। सुधीर के मुताबिक, उसकी बहन सुधा हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई थी। वह उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। परिवार को उम्मीद थी कि इलाज के बाद उसकी जान बच जाएगी लेकिन अस्पताल पहुंचने के करीब आधे घंटे बाद ही डॉक्टरों ने सुधा को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


एक घंटे तक करते रहे मदद का इंतजार

सुधीर ने आरोप लगाया कि हादसे के करीब एक घंटे बाद पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। तब तक राहगीर ही घायलों की मदद में जुटे हुए थे। पिकअप में कई लोग फंसे हुए थे और उन्हें निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। मैनपुरी से धार्मिक यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं ने राजस्थान के खाटू श्याम और सालासर बालाजी के दर्शन किए थे। इसके बाद वे मथुरा-वृंदावन लौट रहे थे। परिवारों को उम्मीद थी कि दर्शन कर सभी सकुशल घर लौटेंगे, लेकिन केएमपी पर हुए हादसे ने छह परिवारों की खुशियां छीन लीं। हादसे में सुधा समेत छह श्रद्धालुओं की मौत हुई है। मृतकों में विजय सिंह यादव, राजकुमार, रेशमा देवी, कमला देवी, सुधा और महेश शामिल हैं। 15 अन्य लोग घायल हुए हैं। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतकों और घायलों का ब्योरा


हादसे में मैनपुरी के चांदा के रहने वाले विजय सिंह, किशनपुर गांव निवासी कमला देवी व रेशमा देवी, हवीलिया गांव निवासी महेश, फिरोजाबाद के शिकोहाबाद निवासी राजकुमार, फिरोजाबाद के बहबलपुर निवासी सुधा की मौत हुई है। सुनील, श्वेता यादव, बीरेश, उमेद, विनोद कुमार, सरला, रूबी, रामसेवक, रवि, वाणी, वीनू, तन्नू, रेखा, गोरा देवी समेत 15 लोग घायल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article