फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Pickup truck carrying pilgrims rams into stationary truck on KMP; six dead, 15 injured.

Faridabad News: केएमपी पर खड़े ट्रक से टकराई श्रद्धालुओं से भरी पिकअप, छह की मौत, 15 घायल

Wed, 02 Sep 2026 12:47 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Pickup truck carrying pilgrims rams into stationary truck on KMP; six dead, 15 injured.
पीड़ित का आरोप - ठेके के सामने ट्रक खड़ा कर चालक शराब लेने गया था
विज्ञापन

हादसे के बाद चालक फरार, प्राथमिकी दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेसवे पर मंगलवार तड़के सड़क किनारे खड़े ट्रक से श्रद्धालुओं से भरी पिकअप टकरा गई। हादसे में छह श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल हो गए। सदर थाना पुलिस ने मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के किशनी क्षेत्र के किशनपुर, मकोया, चांदा, हवीलिया सहित आसपास के गांवों के लोग शुक्रवार को पिकअप में सवार होकर धार्मिक यात्रा पर निकले थे। उनके साथ फिरोजाबाद के कुछ रिश्तेदार भी थे। राजस्थान में गोगामेड़ी, खाटू श्याम और बालाजी मंदिर के दर्शन करने के बाद सभी सोमवार शाम वृंदावन के लिए रवाना हुए थे। मंगलवार सुबह करीब 5:20 बजे केएमपी पर महेशपुर स्थित शराब ठेके के सामने खड़े ट्रक से पिकअप की जोरदार टक्कर हो गई। उस वक्त पिकअप में सवार अधिकांश लोग सो रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। राहगीरों ने घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। मैनपुरी के चांदा के रहने वाले विजय सिंह, किशनपुर गांव निवासी कमला देवी व रेशमा देवी, हवीलिया गांव निवासी महेश, फिरोजाबाद के शिकोहाबाद निवासी राजकुमार, फिरोजाबाद के बहबलपुर निवासी सुधा की मौत हुई है। हादसे में सुनील, श्वेता यादव, बीरेश, उमेद, विनोद कुमार, सरला, रूबी, रामसेवक, रवि, वाणी, वीनू, तन्नू, रेखा, गोरा देवी समेत 15 लोग घायल हैं।
विज्ञापन

शराब ठेके के मालिक और ट्रक चालक पर केस
शिकायतकर्ता विनीत कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि चालक केएमपी पर ठेके के सामने ट्रक खड़ा कर शराब लेने गया था। इसी दौरान पीछे से आई उनकी पिकअप ट्रक से टकरा गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन को मौके से भगा ले गया। शिकायतकर्ता ने हादसे के लिए ट्रक चालक के साथ शराब ठेकेदार को भी जिम्मेदार ठहराते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने बताया कि शिकायत के आधार पर शराब ठेकेदार और ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। ट्रक नंबर के आधार पर चालक की तलाश की जा रही है। मामले में अन्य तथ्यों की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article