फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   FIR registered under the Gangster Act against 10 members of the gang, including ringleader Amit Singh.

Ghazipur News: सरगना अमित सिंह सहित गिरोह के 10 सदस्यों पर गैंगस्टर एक्ट में प्राथमिकी

Wed, 02 Sep 2026 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
FIR registered under the Gangster Act against 10 members of the gang, including ringleader Amit Singh.
गाजीपुर। गहमर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को सरगना अमित सिंह सहित गैंग के दस सक्रिय सदस्यों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की है। कोतवाल नंदकुमार तिवारी ने बताया कि आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त गिरोह के सरगना गहमर पट्टी खेलूराय निवासी अमित सिंह और उसके गिरोह के सक्रिय सदस्यों अमन सिंह, अंजनी सिंह, अभिषेक सिंह उर्फ करिया, अमरजीत सिंह, अरविंद उर्फ भदाकू, कृपेंद्र शंकर सिंह उर्फ नीरज, लखन उर्फ विकास सिंह, शैलेश कुमार सिंह और सीमा सिंह के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। गैंग का पंजीकरण पहले ही हो चुका है।
विज्ञापन

कोतवाल ने बताया कि सरगना अमित सिंह और गिरोह के सदस्यों ने मिलकर आर्थिक, भौतिक और लाभ लेने के उद्देश्य से आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दिया जाता रहा है। गिरोह के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य के आधार पर आरोप पत्र न्यायालय प्रेषित किया जा चुका है। गिरोह के सदस्यों का आपराधिक इतिहास एवं उनके द्वारा किए गए जघन्य आपराधिक कृत्यों को दृष्टिगत इनके विरुद्ध गैंग चार्ट तैयार कर अनुमोदन के लिए रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजा गया था। 31 अगस्त को जिलाधिकारी द्वारा अनुमोदित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed