फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The murder was initially planned at the Sonipat-Panipat border, and Shamli was later chosen.

Shamli News: पहले सोनीपत-पानीपत बॉर्डर पर थी हत्या की प्लानिंग, बाद में शामली को चुना

Wed, 02 Sep 2026 12:49 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 02 Sep 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
The murder was initially planned at the Sonipat-Panipat border, and Shamli was later chosen.
शामली। हरियाणा के सोनीपत-पानीपत बॉर्डर पर गायक अंकित की हत्या की प्लानिंग की गई थी। गिरोह के सदस्यों ने करीब 30 दिन तक रेकी भी की। छह माह से अंकित का सोनीपत और रोहतक जाना कम होने के कारण शूटरों ने प्लान बदल दिया। इसके बाद शामली में हत्या करने की योजना बनाई।
विज्ञापन

एसपी एनपी सिंह के अनुसार जांच में सामने आया कि करनाल जेल में बंद पंपू गिरोह के सरगना राकेश और दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद सोनीपत के मोई गिरोह के रोहित के कहने पर अंकित की हत्या की साजिश का प्लान तैयार किया गया था। गोगी गैंग के सरगना राहुल उर्फ भोलू और कनाडा में बैठे गिरोह के चिराग व मोंटी के संपर्क में रहने वाले शूटरों को हत्या का टारगेट दिया गया। पहले गांव के पास हत्या करने की प्लानिंग थी, लेकिन फिर जगह बदली और अंत में जिम के बाहर वारदात को अंजाम देने का स्थान तय किया गया। प्लानिंग के तहत ही शूटरों ने अंकित की हत्या कर दी।
विज्ञापन


जेल में बंद सरगनाओं से पांच बार मिले शूटर
पुलिस के अनुसार जांच में सामने आया है कि मुठभेड़ में मारे गए शार्प शूटर मोहित और सुमित करनाल जेल में बंद राकेश और तिहाड़ जेल में बंद रोहित से मिलने के लिए पांच बार पहुंचे थे। दोनों के कहने पर ही शार्प शूटर हत्या को अंजाम देने के लिए पहुंचे थे। इसके अलावा गोगी गैंग का भोलू और विदेश में बैठे चिराग व मोंटी भी शूटरों के संपर्क में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब अंकित के नाम से गाना बनाएगा भूपेंद्र
पूर्व में सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर अंकित हत्याकांड की जिम्मेदारी लेने का दावा करने वाले सिंगर भूपेंद्र ढींगरा ने एक और वीडियो पोस्ट किया है। इसमें उसने कहा कि उसका अंकित हत्याकांड से कोई लेना-देना नहीं है। उसने कहा कि अब वह भाई अंकित के नाम से गाना बनाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed